Wednesday , October 11 2023

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्‍वासन, शीघ्र ही जारी कराऊंगा न्‍यायपूर्ण आदेश

-लोहिया संस्‍थान के नौ कर्मियों के मसले पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से मिले कर्मचारी

-हॉस्पिटल ब्लॉक में कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी धरना जारी

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मेन पोर्टिको हॉस्पिटल ब्लॉक में कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा धरना चौथे दिन भी धरना जारी रहा। मोर्चा के सदस्यों द्वारा आज मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से सुबह मुलाकात की और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया कि 2 महीने से ज्यादा समय हो गया वेतन नहीं मिल रहा है कर्मचारी गेट पर धरना दे रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए लोहिया कर्मचारी अस्तित्‍व बचाओ मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के साथ न्याय होगा अन्याय नहीं होने पाएगा। मैं अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से इस मुद्दे पर बात करके अति शीघ्र न्याय पूर्ण आदेश जारी कराऊंगा। मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में डी एस पांडे चीफ फार्मासिस्ट, मोर्चा के मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोर्चे के कोषाध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रशासन अनिल चौधरी, मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला सम्मिलित थे।

उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर ड्यूटी कर रहे रामगोपाल त्रिपाठी फार्मेसिस्ट जो 9 कर्मचारियों में सम्मिलित हैं, ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से समस्याओं के बारे में बताया तो मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गयी इस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मेरे स्तर से कुछ नहीं हो सकता उच्च अधिकारी इसमें कुछ कर सकते हैं मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा।

निदेशक डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 9 अगस्त 2021 को अलग-अलग विभागाध्यक्ष को फोन करके उन 9 कर्मचारियों को कार्य करने से रोका गया जिन को 1 जून 2021 को नियम विरुद्ध तरीके से कार्यमुक्त किया गया था जिससे कर्मचारी काफी परेशान हैं। दो महीने से कार्य कर रहे थे लेकिन उनकी उपस्थिति को प्रमाणित करके स्वास्थ्य महानिदेशक को नहीं भेजा गया जिसके कारण से उनका वेतन रुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.