-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से यूपी के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न एवं छात्र प्रतिनिधियों ने आज उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड वृद्धि की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न को वर्तमान में ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जिसका अंतिम संशोधन वर्ष 2021 में हुआ था। बढ़ती महंगाई एवं जीवन-यापन की लागत को देखते हुए स्टाइपेंड में वृद्धि समय की मांग है।
छात्रों ने बताया कि एमबीबीएस इंटर्न अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं, वार्ड प्रबंधन, रोगी देखभाल एवं रात्रिकालीन ड्यूटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह किए जाने का अनुरोध किया।
उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का ज्ञापन प्राप्त कर विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times