Friday , January 16 2026

केजीएमयू के डॉ तन्‍मय तिवारी को कोरियन सोसाइटी देगी रिसर्च ग्रांट

-नवम्‍बर माह में साउथ कोरिया में आयोजित होगा अंतर्राष्‍ट्रीय वार्षिक सम्‍मेलन

डॉ तन्‍मय तिवारी

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के एनेस्‍थीसिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ तन्‍मय तिवारी के रिसर्च पेपर को कोरिया में कोरियन सोसाइटी ऑफ एनेस्‍थीसियोलॉजी द्वारा उत्‍कृष्‍ट रीसर्च ऐब्‍स्‍ट्रैक्‍ट में रिसर्च ग्रांट के लिए चुना गया है।

साउथ कोरिया में नवम्‍बर में होने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय वार्षिक सम्‍मेलन में डॉ तन्‍मय तिवारी को इस सम्‍मान से नवाजा जायेगा। ज्ञात हो इस अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में रिसर्च ग्रांट का सम्‍मान प्रदान करने के लिए पूरे विश्‍व से 40 विशेषज्ञों को चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.