Friday , April 10 2026

केमिकल और साइड इफेक्ट फ्री इलाज में भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरी है होम्योपैथी

-आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व होम्योपैथिक दिवस पर अपने संदेश में की अपील

डॉ दयाशंकर मिश्र, “दयालु”

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र, “दयालु” ने “विश्व होम्योपैथी दिवस” (10 अप्रैल) पर .
संदेश “प्राकृतिक अपनाएं… स्वस्थ जीवन पाएं” देते हुए कहा है कि लोगों को चाहिये कि वे केमिकल और साइड इफेक्ट फ्री इलाज से जुड़ें, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुरक्षित, असरदार और प्राकृतिक इलाज की बढ़ती मांग के बीच होम्योपैथी एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है।

डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने होम्योपैथी की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि होम्योपैथी न केवल एक उपचार पद्धति है, बल्कि यह शरीर की आंतरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि इसका मूल सिद्धांत “Similia Similibus Curentur” यानी जैसा रोग, वैसी ही दवा है, जो व्यक्ति को जड़ से स्वस्थ करने की दिशा में कार्य करता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब लोग साइड इफेक्ट-फ्री और केमिकल-फ्री इलाज की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, तब होम्योपैथी एक प्रभावी और सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आ रही है। आयुष मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें