Thursday , October 12 2023

पूर्व राज्‍यपाल व पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में निधन

-डेढ़ माह से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे भाजपा के कद्दावर नेता

कल्याण सिंह

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल 89 वर्षीय कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत और बिगड़ गई थी। दिल्‍ली से लौटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे उनका हालचाल जानने सीधे अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद आज शनिवार को फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे।

कल्याण सिंह भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल थे। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। निधन की सूचना मिलने पर भाजपा में शोक की लहर छा गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.