Monday , August 31 2026

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ राकेश कपूर को प्रतिष्ठित डॉ बीसी रॉय अवॉर्ड

लखनऊ के चिकित्‍सा शिक्षण क्षेत्र की दो हस्तियों को 2017 का प्रतिष्ठित अवॉर्ड एक साथ मिला

 

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेश्‍क डॉ राकेश कपूर को प्रतिष्ठित डॉ बीसी रॉय राष्‍ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड उन्‍हें ‘प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षक’ (eminent medical teacher) के लिए दिया जा रहा है।

 

यह घोषणा आज ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्‍यक्ष डॉ जयश्री मेहता द्वारा डॉ कपूर  को भेजे गये पत्र में की गयी है। आपको बता दें डॉ कपूर ऐसे यूरोलॉजिस्‍ट हैं जिन्‍होंने कई ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। वर्तमान में वह अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के चिकित्‍सा संस्‍थान एसजीपीजीआई में निदेशक पद की जिम्‍मेदारी निभा रहे हैं। अवार्ड मिलने की घोषणा की खबर लगते ही उन्‍हें संस्‍थान के चिकित्‍सकों से लेकर कर्मचारियों तक की ओर से बधाई देने  का सिलसिला श़ुरू हो गया है।

 

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि राजधानी लखनऊ के दो प्रतिष्ठित संस्‍थानों संजय गांधी पीजीआई के निदेशक और केजीएमयू के कुलपति को यह पुरस्‍कार एक ही साल 2017 के लिए ‘प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षक’ (eminent medical teacher) कैटेगरी में दिया जा रहा है।