Wednesday , October 11 2023

देश-विदेश के करोड़ों कायस्‍थ बंधु गठित करेंगे ग्लोबल कायस्थ फोरम

-5,6 व 7 सितंबर को एबीकेएम के ग्लोबल वर्चुअल कायस्थ समिट में हुआ महामंथन

कुशीनगर में लगेगी भगवान चित्रगुप्त की 81 फुट ऊंची प्रतिमा

-हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और कायस्थ एक दूसरे के पूरक : मनीष श्रीवास्तव

भारत, नेपाल, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस के कायस्थों ने युवाओं-महिलाओं को दिया आत्मनिर्भर बनाने का दिया मंत्र

नईदिल्ली/लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऐतिहासिक लगातार 8 घण्टे प्रतिदिन 5, 6 व 7 सितंबर को 24 घण्टे की ग्लोबल वर्चुवल कॉयस्थ समिट आयोजित हुई। इसमें तीन सौ से ज्‍यादा अति विशिष्‍ट अतिथियों ने अपनी बात रखी। तीन दिवसीय आयोजित ग्लोबल वर्चुअल कायस्थ समिट में जो महामंथन हुआ उसके तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल कायस्थ फोरम के गठन करने की घोषणा हुई। ग्लोबल कायस्थ समिट में भारत के विभिन्न प्रान्तों सहित नेपाल, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस आदि देशों के कायस्थों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम समापन के बाद मनीष श्रीवास्‍तव ने कहा कि कुशीनगर में 71 फुट भगवान चित्रगुप्त की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी। एक 10 फिट की कलम दवात भी साथ में लगेगी। साथ में समाज के महापुरुषों की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। जिसमें स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, देश रत्न राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, सम्पूर्णानन्द, प्रेम चंद, फ़िराक गोरखपुरी, शिब्बन लाल सक्सेना, बृजेश्वर सहाय, जेपी नारायण, खुदीराम बोस, बाला साहेब ठाकरे, ज्योति बसु, बीजू पटनायक, हरिवंश राय बच्चन समेत कई हस्तियों की प्रतिमा लगेंगी। इससे समस्त कॉयस्थ बन्धु प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मात्र एक रुपये सहयोग राशि प्रति सदस्य और थोड़ा चावल,हल्दी,दुर्बा, मिट्टी और एक कील, कोई भी घर का एक कलम जो समस्त कायस्थ समाज के जनसंख्या गणना के लिए भी यह महत्वपूर्ण होगा, को दान में स्वीकार किया जायेगा। किसी भी तरह का इसके अतिरिक्त कोई चन्दा नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन सहयोग भी एक रुपये ही रखा गया है जो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजी)2150,नई दिल्ली के अधिकृत बैंक अकाउंट या paytm वॉलेट या ऑनलाइन वेबसाइट में भी किया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल कॉयस्थ फोरम की स्थापना की जा रही है इसका हेल्पलाइन नंबर जल्दी घोषित किया जाएगा। इससे समस्त कायस्थ बन्धु जुड़कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सहायता कर सकेंगे, इसके लिए नेपाल से रतनेश्र्वर लाल कायस्थ (पूर्व राज्यपाल-नेपाल) 1 लाख रुपये का तात्कालिक सहयोग राशि के लिए घोषणा की है। कई देशों से जुड़े हुए लोगों ने भी इसी तरह आर्थिक और अन्य सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक मदद को यह कह कर लेने से मना कर दिया कि इस आर्थिक मदद का सीधी सहायता केंद्र से मदद मांगने वालों को ही किया जाए संस्था को नही। इसका सभी लोगों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा खोज परीक्षा (सामान्य ज्ञान, डांस, गायन, गजल, साहित्यिक) का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए एक पूरा प्रकोष्ठ बनेगा, जो पूरे साल इसी आयोजन पर ध्यान देगा। इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना, साहित्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र कवि विष्णु सक्सेना, गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, एडवोकट कामेश्वर श्रीवास्तव, सुनील निगम , डॉक्टर शैलेन्द्र सक्सेना, तरुण सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, जयेश भानु, पंकज श्रीवास्तव जयपुर, शैलेन्द्र निगम गुड्डू को अधिकृत किया गया।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में भगवान चित्रगुप्त की 71 फुट ऊंची मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम पांच दिवसीय 16 से 20 नवंबर, 2020 को किया गया है। जिसका प्रसारण भी ग्लोबली किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर 2020 को  दिल्ली/एन सी आर में अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ विधि वर्ग का महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा। साथ ही 21 फरवरी 2021 को पटना में 7 लाख कायस्थ एक साथ जुटेंगे। एक अभियान में विशाल कायस्थ स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा और 27 सितम्बर 2020 को वर्चुवल कायस्थ शादी विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि 12 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र में कायस्थ युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमे खेल कूद से जुड़े हुए बन्धुओं को विशेष रूप से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर जिलावार कार्यक्रम तय किये जायेंगे। युवाओं को ओलम्पिक और अन्य खेलों के प्रति आगे आने के लिए ऑन लाइन कोचिंग क्लास जो जानकारी परक होगी से जोड़ा जाएगा। युवाओं को खेल क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी 2021 को कोलकाता में स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा एवं बड़ी गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें देश भर के सैन्य और पुलिस,प्रसाशन से जुड़े रहे और कार्य कर रहे बन्धुओं को एक जगह लाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पर स्वाभिमान दिवस के रूप में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली की महासदस्यता अभियान मंगलवार से 8 नवंबर तक शुरू की जा रही है। सभी इकाई ग्राम, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल, प्रदेश, राष्ट्रीय इकाई एक रुपये या एक पेड़ लगाने का संकल्प संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों से सहयोग राशि ही ली जाएगी। कायस्थ स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से हर ग्राम स्तर तक संगठन जाएगा। इस अभियान को वर्चुअल भी किया जाएगा। एबीकेएम के तीन दिवसीय ग्लोबल कायस्थ समिट में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रत्नेश्वर लाल कायस्थ (पूर्व राज्यपाल ,काठमांडू), लक्ष्मन लाल कर्ण (सांसद, नेपाल), गिरीश चन्द्र पाल (पूर्व वरिष्ठ जज सुप्रीम कोर्ट,काठमांडू),  आरके सिन्हा (पूर्व सांसद),  लोकेन्द्र मल्लिक (भूतपूर्व  मुख्य न्यायाधीश,हाईकोर्ट नेपाल), डॉ.पुष्प कुमार कर्ण (सांसद, नेपाल),  कमल नारायण दास (भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीमकोर्ट, नेपाल), इं आंनद मोहन लाल दास (अध्यक्ष, नेपाल कायस्थ फाउंडेशन, काठमांडू),  अनुज भांति कुलश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलिया, राजीव कुमार मनिला फिलीपींस,  ई.शिव भूषण लाल (अध्यक्ष, नेपाल चित्रगुप्त समाज एवं उप मेयर नेपाल कायस्थ फेडरेशन), डॉ. सुमन कुमार कर्ण(डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एवं मैनजमेंट एक्सपर्ट,विराटनगर), डॉक्टर मुनीश रायजादा अमेरिका,  डॉ. शैलेंद्र मल्लिक (डीन, राजर्षि जनक विश्वविद्यालय,जनकपुर),  जुगुल किशोर लाल(वरिष्ठ अधिवक्ता,जनकपुर,नेपाल), राजेश कुमार, यूके,  अभिनव चौधरी (पत्रकार,राजबिराज), सीए(डॉ.)सुबोध कर्ण (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर,नेपाल राष्ट्र, बैंक ऑफ बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर,कन्फेडरेशन ऑफ एशियन पैसिफिक ऑफ एकाउंट्स, काठमांडू), पंकज कर्ण (अधिवक्ता, सुप्रीमकोर्ट, नेपाल), प्रोफेसर डॉ. बासुदेव लाल (विभागाध्यक्ष ,इतिहास विभाग,त्रिभुवन विश्वविद्यालय, बीरगंज), अनिल श्रीवास्तव आई सी आई बैंक जोनल हेड बैंगलोर, देव चन्द्र कर्ण एयरपोर्ट अथॉरिटी नेपाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक वीना सिन्हा, वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ कामेश्वर श्रीवास्तव दिल्ली समेत कई अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। इस आयोजन में नेपाल के राजेन्द्र लाल की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही। एबीकेएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना, कार्यक्रम में भारत से एबीकेएम के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील निगम, सहित्य सभा के अध्यक्ष राष्ट्र कवि डॉक्टर विष्णु सक्सेना,राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सजंय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत प्रधान, पंकज श्रीवास्तव,विवेक मणि श्रीवास्तव, विनोद कुमार, मनमोहन काजू, आशीष सक्सेना,  राष्ट्रीय महासचिव मध्य अजित सक्सेना, पूर्वी यूपी अध्यक्ष डॉक्टर अजय मोहन श्रीवास्तव, मध्य यूपी अध्यक्ष डॉक्टर यदुलेश मुरारी सक्सेना, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष तरुण सक्सेना, दिल्ली अध्यक्ष शेखर धर, बिहार अध्यक्ष डॉक्टर एस पी वर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र निगम गुड्डू, तमिलनाडु अध्यक्ष सतीश कुमार, उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी अंशु सक्सेना, छत्‍तीसगढ़ प्रभारी एस के श्रीवास्तव, पश्चिमी बंगाल अध्यक्ष प्रकाश कुमार , तेलंगाना अध्यक्ष राम प्रताप राय, हरियाणा अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, बहराइच से राष्ट्रीय सचिव राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, जयपुर से पंकज श्रीवास्तव, जयेश भानु, संजीव जौहरी, राहुल भारत, सूरज प्रकाश, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव नागपुर, राष्ट्रीय युवा महासचिव आचार्य कुलश्रेष्ठ, पश्चिमी यूपी युवा अध्यक्ष राज सक्सेना, पूर्वी यूपी युवा अध्यक्ष प्रत्युष अमर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला संयोजक डॉक्टर एरा श्रीवास्तव, पश्चिमी यूपी महिला अध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, पश्चिमी युवा यूपी कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सक्सेना, प्रदेश सचिव सचिन श्रीवास्तव, बहराइच जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ‘नन्दन’ समेत कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।