Wednesday , January 14 2026

आयुर्वेद व यूनानी चिकित्‍सकों, क्‍लीनिकों को 31 दिसम्‍बर तक नवीनीकरण की जरूरत नहीं

-31 मार्च तक था मान्‍य, कोरोना काल के चलते बढ़ायी गयी तारीख

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में आयुर्वेद व यूनानी विधाओं की निजी क्‍लीनिक व चिकित्‍सकों के रजिस्‍ट्रेशन/नवीनीकरण की तारीख 31 मार्च, 2020 को समाप्‍त हो चुकी है, उसे 31 दिसम्‍बर, 2020 तक बढ़ा दिया गया है।

इस आशय का पत्र निदेशक प्रो एसएन सिंह द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय आयु‍र्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को भेजते हुए कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते निर्धारित तिथि 31 मार्च, 2020 तक नवीनीकरण न होने के कारण अब इसे 31 दिसम्‍बर, 2020 तक मान्‍य किया गया है।