Friday , October 20 2023

चिकन खाना पड़ा महंगा, भोजन नली में फंसा हड्डी का टुकड़ा

कुछ दिन पूर्व साढ़े तीन सेन्टीमीटर लम्बी हड्डी का टुकड़ा भी खा गया था व्यक्ति

एक व्यक्ति को चिकन खाने में जान के लाले पड़ गए। इस व्यक्ति ने चिकन कुछ इस तरह खाया कि उसे भोजन नली का ऑपरेशन कर उसमें फंसा हड्डी का टुकड़ा निकालना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के कुर्ला के एक अस्पताल में ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। सागीर शाह नाम के व्यक्ति के गले से चिकन की 3.5 सेमी लंबी हड्डी का टुकड़ा निकाला गया।, इसके लिए डॉक्टरों की टीम को तीन से चार घंटे सागीर शाह का ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक, ये हड्डी सागीर के भोजन पाइप में पिछले चार दिनों से फंसी हुई थी, जिसके कारण भोजन वाला पाइप भी टूट गया। इस कारण से व्यक्ति को खाने में काफी दिक्कत हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के बाद सागीर शाह का कहना है कि वो कुछ दिन पहले यूपी में अपने भतीजे की शादी में गया। शादी समारोह में चिकन करी खाई थी। कुछ देर बाद उसे गले में दर्द महसूस हुआ। दर्द के कारण शाह स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचा।

स्थानीय डॉक्टर ने एक्स-रे किया और शाह को भरोसा दिलाया कि उसका दर्द कुछ दिनों में कम हो जाएगा। लेकिन, दर्द में कोई कमी नहीं आई। जब दर्द कम नहीं हुआ शाह ने वापस मुंबई आने का फैसला किया और अपने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे किया और पता चला किया सागीर का ऑपरेशन करना पड़ेगा, तभी इलाज संभव है। 36 साल के कुर्ला निवासी सागीर शाह ऑपरेशन के बाद खुश हैं। उनका कहना है कि अब उम्मीद हैं कि जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

फौजिया अस्पताल के डॉ. संजय हेलेले का कहना है कि लगभग 50% रोगी ऐसा होते हैं जिनकी खाने की पाइप में कुछ फंस जाता है तो संक्रमण के कारण दूसरी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। शरीर के अन्य अंगों में रोग तेजी से फैलता है। डॉक्टर ने बताया की तीन डॉक्टरों की एक टीम ने हड्डी को हटाने के लिए शाह के गले की चार घंटे की सर्जरी की। हड्डी मस्तिष्क से जुड़ी धमनी के बिलकुल करीब फंस गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.