-केजीएमयू के कुलपति पद पर प्रो सोनिया नित्यानंद को लगातार दूसरी बार मौका, तीन साल के लिए नियुक्ति

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति पद्मश्री प्रो सोनिया नित्यानंद को कुलपति पद पर दूसरी पारी खेलने के आदेश जारी कर दिये हैं। इसी के साथ लम्बे समय से दोबारा नियुक्ति को लेकर सभी किन्तु-परन्तु, ऊहापोह की स्थितियों पर विराम लग गया है। राज्यपाल कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो सोनिया को तीन वर्ष के लिए केजीएमयू का कुलपति नियुक्त कर दिया है।
9 अगस्त, 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो सोनिया नित्यानंद का दूसरा कार्यकाल उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए होगा। कुलाधिपति के इस आदेश की कॉपी कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ सुधीर एम बोबडे ने प्रो सोनिया नित्यानंद को भेजी है।
ज्ञात हो पिछले कुछ समय से केजीएमयू में अनेक प्रकार के विवादों को लेकर यह कहा जा रहा था, कुलपति के रूप में प्रो सोनिया को नियुक्ति मिलना मुश्किल होगा, लेकिन प्रो सोनिया को नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद तस्वीर साफ हो गयी है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times