Saturday , May 23 2026

जब सेवाकर्ता रहेंगे सुरक्षित, तभी तो कर पायेंगे मरीज की सुरक्षित देखभाल

“सेफ केयर, सेफ केयरगिवर” थीम पर सतत नर्सिंग शिक्षा CNE कार्यक्रम का सफल आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। दि लाइफ सेवर नर्सिंग क्लब The Life Saver Nursing Club के माध्यम से आज 23 मई को एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक सतत नर्सिंग शिक्षा Continuing Nursing Education (CNE) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित देखभाल, सुरक्षित देखभालकर्ता: जैव-चिकित्सीय खतरों के नियंत्रण में नर्सिंग रणनीतियाँ” “Safe Care, Safe Caregiver: Nursing Strategies in Biomedical Hazard Control” रही, जिसमें बायो मेडिकल हैजार्ड नियंत्रण, संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षित नर्सिंग सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बायो मेडिकल जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली, संक्रमण नियंत्रण एवं बायो मेडिकल जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं तभी संभव हैं जब मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, प्रो के.के. सिंह, अध्यक्ष केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन, श्वेता पांडे (DMS), The Life Saver Nursing Club की अध्यक्ष सुतापा बनर्जी, उपाध्यक्ष शिवानी बेंजामिन, सचिव नवनीत अनिल दुबे, कोषाध्यक्ष सुंदरम यादव सहित मर्सी मैसी, रेनुका, अमित शर्मा, ललित लोहार एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया।

इस सीएनई कार्यक्रम में अशोक कुमार (महामंत्री, RNS UP), गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष, RNS UP), सीमा शुक्ला (सचिव), धर्मेश कुमार (अध्यक्ष,कर्मचारी महासंघ एसजीपीजीआई), अमित शर्मा (अध्यक्ष RML नर्सेज संघ), धर्मेंद्र सोनी (जॉइंट सेक्रेटरी RML नर्सेज संघ), प्रदीप गंगवार (संरक्षक, के.एन.ए), यज्ञनंदिनी सिंह (अध्यक्ष, के.एन.ए) तथा सत्येंद्र कुमार (अध्यक्ष, RNS केजीएमयू शाखा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही बायो मेडिकल हैजार्ड्स से बचाव के लिए आधुनिक नर्सिंग रणनीतियों एवं सावधानियों पर विशेष चर्चा की।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।