-वीरांगना झलकारी बाई चिकित्सालय में अंतरा सब-क्यूटेनियस लगना प्रारम्भ

सेहत टाइम्स
लखनऊ। वीरांगना बालकारी बाई महिला चिकित्सालय, हजरतगंज लखनऊ में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंर्तगत अंतरा इंजेक्शन के नये वर्जन अंतरा सब-क्यूटेनियस- (Antara Subcutaneous – SC) गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगना प्रारम्भ हो गया है। अंतरा सब-क्यूटेनियस गर्भनिरोधक इंजेक्शन परिवार नियोजन के लिए एक आधुनिक और प्रभावी तरीका है। यह अंतरा इंजेक्शन का एक नया रूप है जो त्वचा के नीचे लगाया जाता है। यह इंजेक्शन तीन माह तक प्रभावी रहता है, यानी अगला इंजेक्शन तीन माह बाद लगाया जाता है।
चिकित्सालय प्रबंधन डॉ दीपक आजाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को टीकाकरण का शुभारंम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ के प्रतिनिधि डा० बी० एन० यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकरी, नीडल परिवार नियोजन तथा समन्वय अधिकारी डा० टिवंकल मिश्रा यु०पी०टी०एस०यू० के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पिकित्सालय में आयीं पात्र महिलाओं को चिकित्सक द्वारा पहली डोज प्रदान की गयी।
ज्ञात हो अंतरा सब-क्यूटेनियस (Antara Subcutaneous – SC) गर्भनिरोधक इंजेक्शन परिवार नियोजन के लिए एक आधुनिक और प्रभावी तरीका है। यह अंतरा इंजेक्शन का एक नया रूप है जो त्वचा के नीचे लगाया जाता है।
चिकित्सालय में अन्तरा इंजेक्शन के रोलआउट के समय विकित्सालय से डा० राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० ऊषा यादव, चिकित्सा अधीक्षिका, डा० दीपक आजाद, चिकित्सालय प्रबंधक, वायलेट दुबे सहायक नर्सिंग अधिक्षिका, तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times