Monday , August 31 2026

कैंसर सर्वाइवर्स ने अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को किया साझा

-विश्व कैंसर दिवस पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

सेहत टाइम्स

लखनऊ। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में “कैंसर जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अंजू दूबे के नेतृत्व मे “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “कैंसर जागरूकता सप्ताह ” का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई कैंसर सर्वाइवरों ने अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को साझा किया। इसके साथ ही कैंसर से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिससे आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट ने कहा कि “विश्व कैंसर दिवस 2026” की थीम “United by Unique” यह संदेश देती है कि प्रत्येक कैंसर रोगी की यात्रा अलग होती है, लेकिन हम सभी एकजुट होकर जागरूकता, समय पर उपचार, सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदना के माध्यम से कैंसर के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. विजेंद्र, डॉ. वरुण विजय, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. सबुही कुरैशी, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना तथा रक्तदान जैसे मानवता से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।