-17 सितम्बर को विशाल रैली निकालकर यह मांग करेगा मजदूर संघ

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक आज 14 सितम्बर को यहां भारतीय मजदूर संघ, जिला कार्यालय लखनऊ में जिला मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ द्वारा निर्धारित 6 प्रमुख पर्वों में विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ के जिला मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितम्बर को सायं 5:00 बजे DRM कार्यालय, हजरतगंज से GPO परिसर तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी, तत्पश्चात् वहाँ ज्ञापन प्रस्तुत कर विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित किए जाने की मांग की जाएगी।
भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ की यह पहल श्रमिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं, श्रमिक भाइयों-बहनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। बैठक में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश शुक्ला ने तथा संचालन जिला महामंत्री कीर्तिवर्धन ने किया।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, NHM से योगेश उपाध्याय, BSNL से अजय सिंह, LIC से सोमेन्द्र, रेलवे से संतोष भट्ट, जल संस्थान से मंत्री रूपेंद्र पाण्डेय, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष हरीशरण मिश्रा एवं बैंक ऑफ़ बड़ोदा से रामाशीष उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times