-गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान जारी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों के ऋषि वाङ्मय का 429वाँ सेट अशोक महाविद्यालय, गंज मुरादाबाद, उन्नाव, उ0प्र0 के केन्द्रीय पुस्तकालय में स्थापित किया गया।

यह साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता प्यारे मोहन श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव ने अपनी पूज्य माताजी स्व० श्रीमती सुशीला देवी एवं पिताजी स्व० उदय शंकर लाल की स्मृति में भेंट किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भी भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि साहित्य व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन करता है।” कार्यक्रम में डॉ० नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्रबंधक विवेक सिंह पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
इस अवसर पर पदमा गुप्ता, अवधेश कुमार बी0एड0 विभाग, अरविन्द कुमार एवं सत्यनारायण डी0एल0एड0 विभाग, राम सेवक वर्मा बी0एड0 विभाग एवं सुशील कुमार प्रशासनिक अधिकारी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times