Tuesday , August 27 2024

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

-ऋषि विहार कॉलोनी निवासियों ने पूरे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया कान्हा का जन्म दिन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। ऋषि विहार मारुति नंदन सेवा समिति के तत्वावधान में यहां ऋषि विहार कॉलोनी, मोहम्मदपुर मजरा, इंदिरा नगर स्थित सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम के प्रांगण में बने मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन के साथ ही मध्यरात्रि 12 बजे पूरी श्रद्धा के साथ आरती, भोग के साथ सोलह कलाओं वाले कान्हा के नन्हे रूप को पालने में झुलाया गया। जन्मोत्सव का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इन भक्तों में महिलाओं की संख्या अच्छी-खासी रही। भक्ति के रस में सराबोर इन महिलाओं ने एक बार जो ढोलक पकड़ी तो भजनों का तांता लगा दिया। नन्हे भक्तों से लेकर बुजुर्ग भक्तों तक ने कान्हा के दरबार में अपनी हाजिरी लगायी। इस मौके पर पुजारी शिवकुमार, पुजारी कमलेश शुक्ला, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संतोष तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, विजय शर्मा, डीपी सिंह, विकास मिश्रा, राम आशीष मौर्या, कमलेश यादव, सूर्य श्याम पाण्डेय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद सिंह बोरा, धर्मेन्द्र सक्सेना सहित अनेक भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.