Monday , August 31 2026

हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में केजीएमयू की डॉक्टर की मौत

-आई आई एम रोड पर तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

डॉ दीक्षांविता आनंद

सेहत टाइम्स

लखनऊ। एक हृदयविदारक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की बीडीएस इंटर्नशिप छात्रा (प्रवेश सत्र 2019) डॉ दीक्षांविता आनंद की मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना आज सुबह तब हुई जब आईआईएम रोड पर तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई ।

यह जानकारी केजीएमयू के मीडिया सेल के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डा दीक्षांविता आनंद का जन्म 25 जून 1997 को हुआ था तथा वह लखनऊ की निवासी थी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पूरा केजीएमयू परिवार स्तब्ध है। कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं।