Wednesday , January 14 2026

दीपोत्सव के बीच ‘चि​त्रों के झरोखे से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण’ पुस्तक का विमोचन

-अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर लखनऊ में नव वर्ष चेतना समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर 22 जनवरी की शाम को नव वर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में विक्रमादित्य पार्क, रायबरेली रोड पर दीपोत्सव कार्यक्रम एवं नव चैतन्य के सह सम्पादक इ. हेमन्त कुमार द्वारा लिखी पुस्तक ‘चि​त्रों के झरोखे से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण’ पुस्तक का विमोचन नव वर्ष चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से समिति की मुख्य संरक्षक रेखा त्रिपाठी, सचिव डॉ सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष. डॉ रंजना द्विवेदी, अजय सक्सेना, पुनिता अवस्थी, बिन्दा प्रसाद पाण्डेय, सुमित तिवारी एवं प्रचार प्रमुख गोपाल प्रसाद के साथ ही कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों कमलेन्द्र मोहन, राकेश यादव, राकेश तिवारी, अधिवक्ता समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव श्याम त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) आरडी सिंह, एसजीपीजीआई से राजेश शर्मा पूर्व महामंत्री, रघुराज शर्मा, जीतेन्द्र सविता उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त् बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता रही। इनमें राष्ट्र सेविका समिति लखनऊ दक्षिण जिला कार्यवाहिका विजय लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.