बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने लिया भंडारा का आनंद


सेहत टाइम्स
लखनऊ। अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में यहां ऋषि विहार कॉलोनी मोहम्मदपुर मजरा, इंदिरा नगर स्थित सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट प्रांगण में बने राम दरबार मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


राम रक्षा स्तोत्र, सुन्दर कांड पाठ आदि के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इन भक्तों में ट्रस्टी प्रतिष्ठा डॉ अभिषेक शुक्ला, डॉ एके शुक्ला, मंदिर ट्रस्ट के पुजारी शिवकुमार, एडवोकेट महेंद्र पांडे, विकास मिश्रा, रामाशीष मौर्य, राजीव राजभर, पत्रकार जितेंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times