Monday , August 31 2026

गांधीयन पीपुल्‍स पार्टी की महापौर प्रत्‍याशी का जनसम्‍पर्क अभियान जारी

-पार्कों व घर-घर जाकर जनसम्‍पर्क कर वोट मांग रही हैं उषा त्रिपाठी

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। नगर निगम चुनाव में लखनऊ के महापौर पद के लिए गांधीयन पीपुल्‍स पार्टी की प्रत्‍याशी उषा त्रिपाठी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर महात्‍मा गांधी के चित्र पर माल्‍यार्पण कर चुनाव प्रचार के लिए निकलीं।

इस मौके पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीपी जायसवाल ने उषा त्रिपाठी को विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ नगर निगम को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्‍वच्‍छता में प्रथम स्‍थान दिलाना, पानी का कर आधा करना, सिटीजन चार्टर लागू करना, सभी 110 वार्डों में नगर निगम के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए संभ्रांत लोगों की जनसमिति के गठन जैसी 16 प्राथमिकताओं को पूरा करने की वादा करने वाली उषा त्रिपाठी रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी हैं। उषा त्रिपाठी का घरों, पार्कों में जनसम्‍पर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। उनके साथ ओपी त्रिपाठी व अन्‍य लोग शामिल रहे।