Friday , January 16 2026

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती…

-दीपावली की पूर्व संध्या पर केजीएमयु में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैरा चिकित्सा विज्ञान संकाय द्वारा दीपावली त्यौहार के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को कलाम सेंटर में आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 आर एन श्रीवास्तव, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर,केजीएमयू मौजूद रहे । उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी |

कार्यक्रम में प्रो0 विनोद जैन ,अधिष्ठाता, पैरा चिकित्सा विज्ञान संकाय ने सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए , त्यौहार के दौरान बम पटाखों से आग से बचाव के तरीके बताये।  प्रो0 जैन ने छात्र छात्राओं के सफल होने के गुण एवं प्रेरणादायी गीत “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती , कोशिश करने वालों की हार नहीं होती “ भी सुनाया।

कार्यक्रम में सह अधिष्ठाता प्रो अतिन सिंघई , पैरा चिकित्सा विज्ञान संकाय एवं फैकल्टी ,सभी छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजरी शुक्ला एवं विवेक गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.