लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक व नोएडा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति तथा टेलीविजन पैनलिस्ट डॉ. विक्रम सिंह को फायर एंड सिक्योरिटी ऑफ इंडिया चेन्नई द्वारा थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित पीएसीसी-2017 अंतरराष्ट्रीय समारोह में लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
11 से 14 अगस्त तक आयोजित इस समारोह में देश-विदेश की अनेक हस्तियों ने भाग लिया। डॉ सिंह को यह पुरस्कार उनके द्वारा अग्निशमन और सुरक्षा के क्षेत्र में दिये गये अतुलनीय योगदान एवं सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। डॉ सिंह भारत के सर्वाधिक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों में सम्मिलत रहे हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स 2014 में भी दर्ज है। श्री सिंह को राष्ट्रपति द्वारा चार बार पुलिस सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times