 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को एक दृष्टि पत्र सौंपा है। संघ का मानना है कि दशकों से अनेक अव्यावहारिक नीतियों और तकनीकी खामियों के चलते जनता को जिस तरह की सेवाएं मिलनी चाहिये वे नहीं मिल पा रही हैं।

यह जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री डॉ अमित सिंह ने बताया कि संघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर उन्हें सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने के उपायों को लेकर विस्तार से चचा की। डॉ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, चिकित्सकों का संरक्षण तथा चिकित्सकों से जुुड़े संवर्गीय विषयों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने शिष्टïमंडल से अपील की कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए जनता को सुविधा देने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा के चिकित्सकों ने हमेशा ही मरीज के हितों में कार्य किया है खासकर तब भी जब प्रदेश में व्यावसायिक एवं निजी चिकित्सा क्षेत्र उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जनता के हितों के लिए कार्य करें, सरकार द्वारा चिकित्सकों को पूर्ण संरक्षण एवं सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री से मिलने गये शिष्ट मंडल में अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार यादव, महामंत्री डॉ अमित सिंह, उपाध्यक्ष मुख्यालय डॉ आशुतोष दुबे तथा पूर्व महामंत्री डॉ सचिन कुमार वैश्य भी शामिल रहे।
 
 Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times
Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times