-लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कर रहे ताबड़तोड़ दौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ० महेंद्र नाथ राय ने गत दिवस हरदोई जनपद में भ्रमण कर शिक्षकों से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। उनके साथ राम शरण बंधु, जिला मंत्री अनिल त्रिपाठी, शर्मा गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष निगमचन्द मिश्र राजकीय शिक्षक संघ के श्रीवास्तव जी, सहसंयोजक चुनाव संचालन समिति पंकज तिवारी, अनुज मिश्र आदि लोग थे।

शाम को पिछले एमएलसी चुनाव में शर्मा गुट के प्रत्याशी रहे और वर्तमान में माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरेश कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष सीतापुर राजकुमार शुक्ला के साथ सुशील कुमार मिश्र प्रबंधक ग्रामोदय इंटर/ डिग्री कॉलेज हरदोई एवं कृष्ण कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य सेवाग्राम इंटर कॉलेज काजी कमालपुर सीतापुर के यहां विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times