-अंडाशय से भी निकाली सिस्ट, प्रजनन क्षमता को सुरक्षित रखने में भी सफलता

सेहत टाइम्स
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ के स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) विभाग में चिकित्सकों ने एक 30 वर्षीय महिला के गर्भाशय से पांच किलो की बड़ी गांठ सर्जरी से निकालने में सफलता हासिल की है, महिला के अंडाशय से भी सिस्ट निकाली गयी है।
संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी में एक तीस वर्षीय महिला पूरे पेट में फैली हुई एक विशाल गांठ की शिकायत लेकर आईं। जाँच के दौरान उनके गर्भाशय में 25 × 17 सेमी आकार की विशाल फाइब्रॉइड (गर्भाशय की गाँठ) तथा अंडाशय में 7 सेमी आकार की सिस्ट पाई गई।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल शल्य चिकित्सा द्वारा 5 किलोग्राम वज़न की गर्भाशय की गाँठ (फाइब्रॉइड) एवं अंडाशय की सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज का गर्भाशय, दोनों फैलोपियन ट्यूब एवं दोनों अंडाशय सुरक्षित रखे गए, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता संरक्षित रही। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हैं तथा उनकी रिकवरी संतोषजनक है।
ऑपरेशन टीम:
डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश,
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ – डॉ. आयुषी।
नर्सिंग स्टाफ- ज्योति, प्रगति, सोनाली, वंदना

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times