Wednesday , October 11 2023

क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के अध्‍यक्ष रमेश चंद्र भट्ट सम्‍मानित, पद हस्‍तांरित

-30 जून को हो रहे हैं सेवानिवृत्‍त, नये अध्‍यक्ष के रूप में कार्यभार अरविन्‍द मिश्रा ने सम्‍भाला

 

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के बैनर तले आज गोमती होटल में  रमेश चन्द्र भट्ट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रमेश चन्द्र भट्ट अपना सेवा काल पूर्ण कर आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल एवं संघ तथा संवर्ग को दिलायी गयी ऐतिहासिक उपलब्धियों द्वारा वन विभाग क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। श्री भट्ट द्वारा आज अपने अध्यक्ष पद को संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्रा को हस्तान्तरित किया गया।

यह जानकारी देते हुए महासचिव आशीष पाण्‍डेय ने बताया कि सम्मान समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के नवागत अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा द्वारा की गयी तथा मंच संचालन फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन के महासचिव आशीष पाण्डेय द्वारा किया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ महामंत्री पियूष मोहन श्रीवास्तव द्वारा रमेश चन्द्र भट्ट के उल्लेखनीय कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में पहली बार वन दरोगा के रूप में नियुक्त हुए कार्मिक सहायक वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं यह पूरा श्रेय रमेश चन्द्र भट्ट की नेतृत्व क्षमता को ही जाता है। उनकी अध्यक्षता में संघ के खाते में अनेकों उपलब्धियं प्राप्त हुईं।

इस अवसर पर फेडरेशन के संयोजक डा0 पी0के0 सिंह, आशुलिपिक सेवा संघ के अध्यक्ष मो0 खालिद, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह, महामंत्री उपेन्द्र तिवारी, चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष राम मोहन सिंह चौहान, न्यूनतम वेतन कर्मचारी संघ के महामंत्री रफीउल्ला सहित क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0के0 पाण्डेय, डी0के0 सिंह, अनिल शाह, रमेश यादव, सुबोध शुक्ला, संजय श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन के महासचिव आशीष पाण्डेय ने श्री भट्ट को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अन्य संगठनों के लिये प्रेरणास्रोत रहा है। सभी पदाधिकारियों ने उनके आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं ज्ञापित कीं।