yoga in rain – Sehat Times | सेहत टाइम्स

बारिश में योग करने से बीमार हुए 21 बच्चे
लखनऊ। बारिश के बीच रमाबाई मैदान में सम्पन्न हुए योग के बाद करीब 21 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर बने अस्थायी चिकित्सालय में उन्हें इलज दिया गया लेकिन बाद में उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी।

पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था की गयी थी : जिलाधिकारी

इस बारे में लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा आज यहां रमाबाई अम्बेडकर मैदान आयोजित हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रबंध किये गये थे। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आये लोगों के लिए यथोचित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गयी थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि रैन बसेरा के पास एक आठ शैय्या वाला अस्थाई चिकित्सालय स्थापित किया था जो गत तीन दिनों से कार्यरत था। इसके अलावा मुख्य स्थल 20 मोबाइल स्ट्रेचर उपलब्ध कराये गये थे। साथ ही 20 एम्ब्युलेंस भी लगाई गयी थीं।

दो-तीन घंटे इलाज के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आज प्रात: 4:00 बजे से आधे घण्टे तक तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हुई। इसके बाद तेज हवाएं रुक गयीं, लेकिन बारिश रुक-रुक कर होती रही। तेज़ हवाओं और बारिश के चलते 21 प्रतिभागियों ने कंपकपी व ठण्ड लगने या सिर दर्द होने की शिकायत की। उनमें से कुछ लोगों का इलाज अस्थाई चिकित्सालय में किया गया। बाद में सभी को एम्ब्यूलेंस के ज़रिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें दो-तीन घण्टे अस्पताल में भर्ती रखा गया, जब तक कि उनके शरीर का तापमान सामान्य नहीं हो गया। इसके लिए हॉट एअर ब्लोअर और कम्बल का इस्तेमाल किया गया। सामान्य हो जाने पर उनकी संतुष्टि को देखते हुए उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल अब कोई भी किसी अस्पताल में भर्ती नहीं है।