yoga convention – Sehat Times | सेहत टाइम्स

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने आयोजित किया तीन दिवसीय योग समावेश्य
-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, उजरियाँव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा तीन दिवसीय “योग समावेश्य” कार्यक्रम का आयोजन नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, उजरियाँव में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्रोफ़ेसर (डॉ.) सीएम सिंह, डीन प्रोफ़ेसर (डॉ.) प्रद्युम्न सिंह, तथा सी.एम.एस. प्रोफ़ेसर (डॉ.) ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अंतर्गत, इस वर्ष योगाभ्यास और ध्यान सत्र के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक कल्याण को प्रोत्साहित करना लक्षित किया गया।

इस अवसर पर कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे टी.बी. के मरीज, आशा, ए.एन.एम., स्थानीय निवासी, महिलायें, बच्चे, बूढ़े, नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर (डॉ.) एस.डी. काण्डपाल ने योग के महत्त्व एवं इसके लाभों पर प्रकाश डाला तथा जनसमूह को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया। योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी द्वारा तीनों दिन 30 मिनट योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योगिक सूक्ष्म व्यायाम, ह्रदय सूक्ष्म क्रिया, त्रिकोणासन, कटी-चक्रासन, तितली-आसन, ताड़ासन एवं प्राणायाम, कपालभाती तथा ब्राह्मणी योग शामिल थे। कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने के लिए, प्रोफेसर (डॉ.) एस.डी. काण्डपाल ने हर दिन 15 मिनट का ध्यान सत्र भी संचालित किया, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति की अनुभूति हुई। प्रत्येक दिन का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों के बीच योग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलोफ़र, द्वितीय स्थान मो. आमान तथा तृतीय स्थान सदिया ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ एकता विद्यार्थी द्वारा किया गया। इसके पश्चात् विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंत में डॉ. रश्मि कुमारी (इन्चार्ज यू.एच.टी.सी.) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन डॉ हुदा सिद्दीकी ने किया।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की फैकल्टी में डॉ. मिली सेंगर (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. अनामिका चंद्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. शिखर सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं डॉ. अर्शी अंसारी (असिस्टेंट प्रोफेसर), सीनियर रेजिडेंट्स में डॉ. साराह उस्मानी, डॉ. स्वाति मिश्रा एवं डॉ. शुभम कुमार, जूनियर रेजिडेंट्स में डॉ. मैरी, डॉ. साक्षी एवं डॉ. कल्याणी साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों में सपना सिन्हा, राजकिशोर, मुकेश एवं कुमारी स्वाति ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।