work culture Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

नर्सेज की कुशलता निखारना व कार्य संस्कृति से परिचित कराना है इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य
-आरएमएलआई में 550 से अधिक नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआई) के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने कहा है कि नर्सिंग स्टाफ से मरीज एवं उसके तीमारदार की बहुत उम्मीदें जुड़ी रहती हैं। नर्सिंग संवर्ग चिकित्सा क्षेत्र का एक अभिन्न अंग है, इसलिए उन्हें अपने कार्य के प्रति अपने कौशल को विकसित करना है, उन्हें अपने प्रोफेशन में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करना चाहिये।

प्रो सिंह ने यह बात संस्थान में 550 से अधिक नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन करते हुए अपने सम्बोधन में कही। निदेशक ने इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम पर संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि हमारा संस्थान प्रदेश के बड़े चिकित्सा संस्थानों में से एक है। वर्तमान में संस्थान में रोगियों के लिए 1250 बेड की सुविधा उपलब्ध है। निदेशक ने बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य लक्ष्य संस्थान में पालन की जाने वाली नीतियों, प्रोटोकॉल और दस्तावेजीकरण पर मानकीकृत जानकारी प्रदान करना है, साथ ही यह रोगियों के साथ उनके संचार को विकसित करने, महत्वपूर्ण कार्य शैली में सुधार करने व निर्णय लेने के कौशल तथा रोगियों के देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करने में सक्षम बनाने में मदद करेगा।

16 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा

16 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित किये जा रहे इस व्यापक प्रशिक्षण में नर्स को उनके हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी, नर्सिंग मानक एवं गुणवत्ता के सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी को इस प्रशिक्षण में उन्हें इन्फेक्शन से बचाव के बेहतरीन तरीके, मरीज और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साफ सफाई के कार्य नियमों को लागू करना, सरकारी स्वास्थ्य गाइडलाइंस के अनुसार सुरक्षित हैंडलिंग और निपटान के नियमों का पालन करना, आपदा और आग इत्यादि से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मरीजों को भावनात्मक समर्थन देने की सलाह

इससे पूर्व इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुमन सिंह, मुख्य नर्सिंग अधिकारी के संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में मुख्य नर्सिंग अधिकारी ने प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मरीज के प्रति सहानुभूति बनाए रखने के साथ-साथ उनके दर्द, डर और असहायता को समझना है। मरीज को भावनात्मक समर्थन देना है, जिससे मरीज सुरक्षित, सम्मानित एवं मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर सके इसके साथ-साथ आपको अपनी सुरक्षा तथा खुद का ध्यान भी रखना है। आप सभी को मरीजों का पूर्ण सत्यनिष्ठा, सम्मान, निष्पक्षता और जिम्मेदारी जैसे नैतिक सिद्धांतों के आधार पर सही निर्णय लेते हुए कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि मानवीय देखभाल जीवन का एक तरीका है, अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सेवा के लिए नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, नर्सिंग अधिकारी को सेवा के साथ-साथ अपने अच्छे व्यवहार से मरीज को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास रहता है, एक नर्स के लिए वार्ड के मरीजों की जरूरतों का विस्तृत आकलन करना और मरीजों के लिए व्यापक नर्सिंग केयर प्लान को बनाना होता है। मरीज की देखभाल के लिए एक सही नर्सिंग प्रोफेशनल की आवश्यकता होती है जिसे रोगी का ध्यान रखने वाले नर्सिंग स्टाफ को पता होना चाहिए।

व्यावहारिक नैतिकता की एक शाखा है नर्सिंग नैतिकता

नर्सिंग नैतिकता व्यावहारिक नैतिकता की एक शाखा है जो स्वतः ही नर्सिंग की गतिविधियों का संचालन करती है। नर्सिंग में नैतिकता में उपकारिता, हानि न पहुंचाना तथा स्वायत्तता के सम्मान के साथ चिकित्सीय नेतृत्व से जुड़े कई तत्व प्रतिबद्धता के साथ शामिल होते हैं। यह संबंध, मानवीय गरिमा तथा सहयोगपूर्ण सेवा पर इसके प्रभाव से पहचानी जाती है। हमारा नर्सिंग स्टाफ हमारे क्लीनिकल कामकाज की रीढ़ है। यह इंडक्शन ट्रेनिंग यह सुनिश्चित करता है कि हमारे नए भर्ती नर्सिंग अधिकारी न केवल बहुत कुशल हो बल्कि हमारी सुरक्षा संस्कृति के साथ पूरी तरह से जुड़े हो जिसे संस्थान में मरीजों के बेहतर नतीजे मिले और हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा मजबूत बने।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने प्रेरणा प्रशिक्षण प्रोग्राम पर संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्थान के चिकित्सीय नीतियों के संबंध में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराना है। किसी भी अस्पताल में मरीजों की देखभाल में नर्सिंग की अहम भूमिका होती है, आप सभी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को मरीजों के प्रति देख भाल के साथ-साथ उच्च दर्जे के व्यवहार को बनाए रखना है तथा जिस विभाग/वार्ड में आपकी तैनाती है वहां पर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी जैसे नैतिक सिद्धांतों के आधार पर कार्य करना है।

इस प्रोग्राम में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक एवं संस्थान के अन्य सम्मानित फैकल्टी सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारीगणों ने अपने-अपने विभागों के चिकित्सा से संबंधित विषय पर संक्षिप्त जानकारी को साझा किया।

The post नर्सेज की कुशलता निखारना व कार्य संस्कृति से परिचित कराना है इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.