trees like own children Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

वृक्ष को संतान मानने का संदेश देते हुए केजीएमयू में रोपे गये 100 पौधे
-कुलपति के नेतृत्व में केजीएमयू प्रशासन से जुड़ी फैकल्टी ने भी किया पौधरोपण

-गोमती टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में पौधरोपण सप्ताह के अंतर्गत के०जी०एम०यू० एवं भारतीय सेना की 137 गोरखा रेजिमेंट के समन्वय से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद के नेतृत्व में जिन 100 पौधों का रोपण किया गया उनमें नींबू, अमरूद, इमली, आम, सेम्बल, अर्जुन, जामुन, अशोक, नीम, करंज के साथ ही फूल वाले गुलाब, गुड्डल, चंपा, बोगेनविलिया शामिल थे। इस संयुक्त पहल के सफल समन्वय में मेजर के.एस. नागी, ऑफिसर कमांडिंग, गोमती टास्क फोर्स की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता डॉ केके सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गयी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम आयोजक मुख्य प्रॉक्टर प्रो आर.ए.एस. कुशवाहा के साथ ही अन्य फैकल्टी ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. ओझा, (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. रश्मि कुशवाहा (डीन छात्र कल्याण) तथा डॉ. प्रोमिला वर्मा (सह-प्रभारी, उद्यान समिति) डा० मनीष वाजपेयी (प्रोवोस्ट न्यू सी०वी० हास्टल) डा० भास्कर अग्रवाल (सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण) केजीएमयू के डिप्टी चीफ सिक्योरिटी आफिसर कर्नल निर्देश साह, (सेवानिवृत्त) सूबेदार महेश्वर सिंह, सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं भारतीय सेना के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अभियान में गोमती टास्क फोर्स के 20 सैनिकों, 30 माली कर्मचारियों तथा केजीएमयू के सुरक्षाकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण एवं उसकी समुचित व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया।

वृक्ष हैं संतान समान

​इस अवसर पर प्रो. आर.ए.एस. कुशवाहा ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, “वृक्षारोपण कार्य महान, वृक्ष हैं संतान समान। उन्होंने सभी से पौधरोपण को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानकर जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

कर्नल (सेवानिवृत्त) निर्देश साह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे संयुक्त अभियान केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सदैव समाज के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संरक्षण से ही सिद्ध होगी सार्थकता

डॉ. प्रोमिला वर्मा ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पौधे का नियमित संरक्षण, संवर्धन एवं देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से पौधों की जिम्मेदारी लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा केजीएमयू परिसर को और अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह अभियान किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं भारतीय सेना के मध्य सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

The post वृक्ष को संतान मानने का संदेश देते हुए केजीएमयू में रोपे गये 100 पौधे appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.