strengthen Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

कार्निया की ‘उपलब्धता व उपयोग’ को सुदृढ़ करने के लिए निर्धारित समय में तैयार होगी कार्ययोजना
-एसजीपीजीआई में आयोजित हुई कॉर्निया दान एवं प्रत्यारोपण सेवाओं की मजबूती के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कॉर्निया दान एवं प्रत्यारोपण व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए गठित टास्क फोर्स ने उत्तर प्रदेश में कॉर्निया दान की दर बढ़ाने और प्राप्त कार्निया का ज्यादा से ज्यादा और प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर व्यापक विचार-विमर्श करते हुए कई बिन्दुओं पर कार्य करने की जरूरत बतायी है।

यह जानकारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में देते हुए बताया गया है कि संजय गांधी पीजीआई में 18 जुलाई को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO), उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक प्रो. (डॉ.) आर. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कॉर्निया दान एवं प्रत्यारोपण सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिन बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए व्यापक रणनीति बनाने की बात कही गयी, उनमें अस्पताल-आधारित Eye Retrieval Programme को सुदृढ़ करना, संभावित कॉर्निया दाताओं की समयबद्ध पहचान एवं रेफरल प्रणाली को बेहतर बनाना, स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमता संवर्धन (Capacity Building), नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अस्पतालों व आई बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा कॉर्निया के संग्रहण (Retrieval), संरक्षण (Preservation) एवं प्रत्यारोपण (Transplantation) की मानकीकृत प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल रहा।

बैठक में डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. अलका तथा डॉ. विकास कनौजिया सहित उत्तर प्रदेश में कॉर्निया दान एवं प्रत्यारोपण व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए गठित टास्क फोर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह टास्क फोर्स नेत्र मंथन में प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर गठित की गई थी। इस राज्य-स्तरीय विचार-विमर्श में नेत्र रोग विशेषज्ञों, प्रत्यारोपण चिकित्सा विशेषज्ञों, अस्पताल प्रशासकों, आई बैंक प्रतिनिधियों तथा अंग एवं ऊतक दान कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रदेश में कॉर्निया दान की वर्तमान स्थिति, प्रमुख चुनौतियों तथा भावी कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की थी।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आर. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी एजेंसियों, आई बैंकों एवं नागरिक समाज संगठनों के साथ समन्वित प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अंग एवं ऊतक दान कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सॉटो SOTTO, उत्तर प्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की अनुशंसाएँ राज्य में कॉर्निया दान सेवाओं को नई गति प्रदान करेंगी तथा कॉर्निया जनित अंधत्व की रोकथाम एवं उपचार के लिए एक प्रभावी रोडमैप सिद्ध होंगी।

अस्पताल प्रशासन विभाग के सहयोग एवं SOTTO, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का समापन स्पष्ट उत्तरदायित्वों एवं निर्धारित समय-सीमा के साथ एक व्यवहारिक कार्यान्वयन योजना तैयार करने पर सहमति के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने प्रदेशभर में गुणवत्तापूर्ण कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने तथा नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

The post कार्निया की ‘उपलब्धता व उपयोग’ को सुदृढ़ करने के लिए निर्धारित समय में तैयार होगी कार्ययोजना appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.