Rudraprayag accident – Sehat Times | सेहत टाइम्स

ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिले योगी आदित्यनाथ, रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों का भी जाना हाल
-आंख में दिक्कत के कारण भर्ती हैं योगी की मां सावित्री देवी

दो वर्षों बाद हुई मां-बेटे की मुलाकात

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 16 जून को उत्तराखंड पहुंचकर जहां ऋषिकेश एम्स में भर्ती रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों से मुलाकात की और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, वहीं एम्स में एडमिट अपनी मां सावित्री देवी से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। एम्स-ऋषिकेश के सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल में आंख के उपचार के लिए भर्ती किया गया था। योगी आदित्यनाथ अपनी मां से दो साल बाद मिले। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे, तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अपनी मां से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ मास्क लगाकर मां के सामने बैठे थे, फिर मां के कुछ कहने पर उन्होंने चेहरे से मास्क हटा दिया। योगी ने अपने फेसबुक और एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें मां कैप्शन के साथ फोटो साझा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का प्रोग्राम काफी गुप्त रखा गया था। अचानक योगी आदित्यनाथ आज ऋषिकेश एम्स पहुंचे और यहां उन्होंने अपनी माता के स्वास्थ्य लाभ को लेकर डॉक्टर से भी बात की बता दें कि एक माह पूर्व 15 मई से योगी आदित्यनाथ की माँ एम्स में भर्ती हैं, उनके साथ उनकी बड़ी बहन भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के डॉक्टर का एक-एक दल लगातार सावित्री देवी के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहा है।

एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं।

मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। घायलों और डॉक्टरों के साथ बातचीत में सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की ओर से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने सभी घायलों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यूपी के लोग भी शामिल थे।