Narendra Thakur – Sehat Times | सेहत टाइम्स

समाप्त होना चाहिये हिन्दू समाज में जाति, भाषा, प्रान्त के आधार पर भेदभाव : नरेन्द्र ठाकुर
-व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रनिर्माण के कार्य में लगे हैं आरएसएस के 32 से ज्यादा संगठन

-नारद जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ मीडिया संवाद कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। हिन्दू समाज में जाति, भाषा, प्रान्त आदि के आधार पर भेदभाव समाप्त होना चाहिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रनिर्माण के कार्य में लगा है। इसके लिए 32 से अधिक संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने 30 अप्रैल को नारद जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। संघ विश्व में भारत माता की जय जयकार के लिए कार्य करता है। भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना संघ का उद्देश्य है। प्रथम सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तिनिष्ठ नहीं, तत्वनिष्ठ बनने में विश्वास करता है। इसीलिये हमने किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु माना।

उन्होंने कहा कि संघ की 85000 से अधिक दैनिक शाखाएँ और 32000 से अधिक साप्ताहिक मिलन चल रहे हैं। वनवासी क्षेत्रों से लेकर नगरों तक अनगिनत सामाजिक कार्य स्वयंसेवक चला रहे हैं।

नरेन्द्र ठाकुर ने संघ के भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पंच परिवर्तन का कार्य समाज में चल रहा है। सामाजिक समरसता के माध्यम से हम हिन्दू समाज के बीच हर प्रकार का भेदभाव मिटाना चाहते हैं। शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलनों में समाज के सभी वर्ग एक साथ आये और सहयोग किया। कुटुम्ब प्रबोधन के जरिये संघ चाहता है कि पारिवारिक व्यवस्था ठीक रहे तो समाज भी ठीक रहेगा। पर्यावरण संरक्षण भी समाज का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिये। साथ ही स्व के आधार पर समाज का जीवन चलना चाहिये। भाषा, वेशभूषा में भी स्व का प्रभाव होना चाहिये। इसी प्रकार सभी को नागरिक कर्तव्यों का बोध होना चाहिये। हर व्यक्ति देश, समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझे।

यूजीसी दिशा निर्देशों को लेकर किये गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है। इसलिए संघ इस विषय पर अपना कोई मत व्यक्त नहीं करना चाहता, फिर भी हमारा मानना है कि समाज में सद्भाव बना रहना चाहिए। हमें आपस में नहीं उलझना है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख एवं राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत, प्रान्त प्रचारक कौशल, प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख डॉ. उमेश, विश्व संवाद केन्द्र न्यास के उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, प्रान्त के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।