lung physiotherapy – Sehat Times | सेहत टाइम्स

फिजियोथेरेपी कोर्स का अनिवार्य हिस्सा होगा फेफड़ों की फिजियोथेरेपी सीखना : प्रो सोनिया नित्यानंद
-रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में सांस के रोगियों को दी जाती है नि:शुल्क फिजियोथेरेपी, रोजमर्रा का काम करने में नहीं फूलती है सांस

-विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग में आयोजित किया गया समारोह

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग में संचालित ’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ की सफलता से प्रभावित होकर संस्थान की कुलपति पद्मश्री डॉ. (प्रो.) सोनिया नित्यानंद ने कहा है कि केजीएमयू में शिक्षा ले रहे फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए फेफड़े की फिजियोथेरेपी सीखने के लिए 2 सप्ताह का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा। ज्ञात हो रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रदेश का पहला ’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ संचालित है, जहाँ सांस के रोगियों को फिजियोथेरेपी कराई जाती है। इससे रोगियों के फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और वे अपने दैनिक कार्य बिना सांस फूले कर सकते हैं।

कुलपति ने यह बात विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर सोमवार 8 सितम्बर को रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए कही। कुलपति ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संचालित पीआरसी की विशेष सराहना की और यह भी बताया कि नैक की टीम ने भी ’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ की प्रशंसा की थी। इस उपलब्धि के लिए कुलपति ने डॉ. सूर्यकान्त और विभाग के सभी चिकित्सकों एवं पीआरसी टीम को बधाई दी।

न परचा, न चर्चा और न ही खर्चा : डॉ सूर्यकान्त

’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ के प्रमुख डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि केजीएमयू का यह सेंटर सांस के मरीजों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराता है। इस सेंटर पर अब तक 2000 से अधिक मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा चुका है। मरीजों की सुविधा के लिए ’ऑफलाइन’ और ’ऑनलाइन’ दोनों प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में यह भी कहा-’’“न पर्चा, न चर्चा, न खर्चा रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में निःशुल्क है सुविधा।“’’

शीघ्र पारित किया जायेगा आदेश : डॉ केके सिंह

इस मौके पर पैरामेडिकल के डीन डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को अनिवार्य प्रशिक्षण का आदेश शीघ्र ही पारित किया जाएगा। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस घोषणा के लिए डॉ. सूर्यकान्त ने कुलपति और डॉ. के.के. सिंह का आभार व्यक्त किया।

’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ के सह-प्रभारी डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि पीआरसी पर फिजियोथेरेपी के 2 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान सांस के मरीजों की फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए कौन-कौन से व्यायाम आवश्यक हैं, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार वर्मा ने स्वस्थ जीवन में पल्मोनरी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की आहार विशेषज्ञ डॉ. पूनम तिवारी ने भी स्वस्थ जीवन में पोषण की उपयोगिता पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि ’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर’ में डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. प्रकृति मिश्रा, दिव्यानी गुप्ता एवं पवन कुमार पाण्डेय की टीम कार्यरत है।

विभाग से डॉ. आर.ए.एस. कुशवाहा, डॉ. दर्शन के. बजाज, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति बाजपेयी एवं ’सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च’ की डॉ. मीनाक्षी तिवारी एवं डा0 बंदना चक्रवर्ती के साथ ही केजीएमयू के डा0 निशा मणी पाण्डे, डा0 अरविन्द कुमार, डा0 विवेक गुप्ता, डा0 अभिषेक आर्या, हिन्द इस्टिट्यूट की वाइस डीन ऑफ पैरामेडिकल डा0 सुबिया हस्सन, सैफई मेडिकल कालेज के पैरामेडिकल सांइस की फिजियोथेरेपिस्ट डा0 अंजली अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट एवं फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।