goal – Sehat Times | सेहत टाइम्स

केजीएमयू की कुलपति के रूप में कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर प्रो सोनिया नित्यानंद ने हासिल किया लक्ष्य
–केजीएमयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने दिया A डबल प्लस (A++) ग्रेड

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय की कुलपति के रूप में पदभार सम्भालने की दूसरी वर्षगांठ पर प्रो सोनिया नित्यानंद को विश्वविद्यालय के ग्रेड में वृद्धि होने का लक्ष्य हासिल हुआ है। केजीएमयू ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से A++ ग्रेड प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय को यह मान्यता 3.67 की उत्कृष्ट CGPA के साथ प्रदान की गई है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। ज्ञात हो 2 मई, 2017 को संस्थान को ए ग्रेड मिला था, इसके छह साल बाद 7 फरवरी, 2023 को ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ और अब 8 अगस्त, 2025 को विश्वविद्यालय ने ए डबल प्लस की रैंकिंग हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

यह जानकारी देते हुए केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता प्रो केके सिंह ने बताया है कि केजीएमयू को ए++ मान्यता मिलना विश्वविद्यालय के लिए एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने कहा है कि दो साल पहले 09 अगस्त 2023 को, प्रो. सोनिया नित्यानंद ने यहां की कुलपति का पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के समय, केजीएमयू को 2023 में NAAC द्वारा A+ मान्यता प्राप्त थी। उन्होंने कहा है कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्पण के साथ, उन्होंने NAAC पुनर्मूल्यांकन के माध्यम से A++ मान्यता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

उनका सच्चा विश्वास था कि केजीएमयू एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय है और A++ की हकदार है और

इसलिए उनके मार्गदर्शन में, केजीएमयू के पूरे समुदाय ने अथक परिश्रम किया और इस लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुलपति ने कहा कि यह सभी का, प्रो अनीता रानी, प्रो शालिनी भल्ला विशेष रूप से प्रो. राजीव गर्ग के नेतृत्व वाली IQAC टीम का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्राप्त करने में अपने अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए केजीएमयू की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया।