Gherao Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

शासन से सकारात्मक वार्ता के बाद डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने स्थगित किया 31 जनवरी का घेराव-प्रदर्शन
-24 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जनवरी को स्वास्थ्य भवन पर था धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे आंदोलन के क्रम में कल 31 जनवरी को महानिदेशक कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय आज शासन में इन मांगों को लेकर हुई सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने बताया कि आज हुई वार्ता में उपस्थित अधिकारियों ने फार्मासिस्टों के 24 सूत्रीय मांग पत्र के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। वेतन उच्चीकरण, फार्मासिस्टों के कार्य एवं योग्यता पर विस्तार से चर्चा की एवं आश्वासन दिया कि फार्मासिस्टों के कार्य एवं दायित्व के अनुरूप फार्मासिस्टों के वेतन पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पदनाम परिवर्तन पर शासन के अधिकारी सहमत हुए एवं शीघ्र ही पदनाम परिवर्तन का प्रस्ताव कार्मिक को भेजने का आश्वासन दिया।संवर्ग के पुनर्गठन, पदों के सृजन के मानक में संशोधन पर एक कमेटी बनाकर निर्णय लेने की बात की गई।न्यूनतम योग्यता भारत सरकार की भांति किए जाने पर सहमति बनी, ट्रॉमा सेंटर में फार्मासिस्ट के पदों के सृजन के प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी, राष्ट्रीय कार्यक्रम में दवाओं का वितरण एवं रख रखाव फार्मेसी संवर्ग से कराए जाने का प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी, जनपद में ड्रग वेयरहाउस से चिकित्सालयों में औषधि विभाग द्वारा पहुंचाए जाने पर सहमति बनी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फार्मेसी संवर्ग की वरिष्ठता सूची दो माह के अंदर तैयार किए जाने, फार्मासिस्टों की एसीपी शासनादेश अनुसार लगाए जाने एवं स्थानांतरण सत्र में स्थानांतरण की प्रक्रिया शासनादेश के अनुरूप किए जाने पर भी सहमति बनी। इसी प्रकार जनपदों में फार्मासिस्टों के नॉन फंक्शनल वेतनमान, स्थाईकरण, वार्षिक वेतन वृद्धि, जीएफ का भुगतान एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात की किए जाने वाले भुगतान समय पर कराए जाने के निर्देश जारी करने पर सहमति बनी।

वार्ता के पश्चात महानिदेशक द्वारा महाकुंभ के दृष्टिगत कल 31 जनवरी को महानिदेशालय में दिए जाने वाले धरने को स्थगित करने की अपील की गयी। जिस पर वार्ता में अधिकारियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए संगठन ने कल महानिदेशालय पर दिए जाने वाले धरने को स्थगित करने की घोषणा की।

शासन में हुई यह वार्ता सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पिंकी जोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वार्ता में शासन स्तर से विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण धीरेंद्र सिंह सचान, महानिदेशक डॉक्टर आर पी एस सुमन, निदेशक पैरामेडिकल डॉ रंजना खरे, अनु सचिव राजेंद्र कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री राजेंद्र कुमार सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडे भी उपस्थित रहे।

The post शासन से सकारात्मक वार्ता के बाद डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने स्थगित किया 31 जनवरी का घेराव-प्रदर्शन appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.