funds – Sehat Times | सेहत टाइम्स

चिकित्सा छात्रों को अनुसंधान की सफलता के सूत्रों के साथ सिखाया कैसे जुटायें फंड
-लोहिया आयुर्विज्ञाान संस्थान के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वार्षिक शोध कार्यक्रम आयोजित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डा० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, आरएमएलआई लखनऊ के वार्षिक स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 29 नवम्बर को वार्षिक शोध कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शोध दिवस कार्यक्रम संस्थान में कार्यरत संकाय सदस्य एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया और स्वंय के रिसर्च पेपर का प्रस्तुतीकरण किया। इस वर्ष वार्षिक रिसर्च डे कि वक्ता (orator) प्रोफेसर शैली अवस्थी (वाइस चांसलर, बोधीसत्व यूनिवर्सिटी, लखनऊ) थीं। प्रोफेसर शैली द्वारा ‘’Tools for budding researcher- how and where to get funding’’ विषय पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होनें महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं जैसे कि एक शोधकर्ता को अपनी शोध में रचनात्मकता लानी चाहिए, क्या नयापन होना चाहिए और कैसे फंडिंग करके अपने आपको विश्व में अपने शोध को पब्लिश करवाना चाहिए। सफल अनुसंधान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विशाल और सफल अनुसंधान उन्मुख कार्यों के माध्यम से छात्रों को 20 वर्षों के आगे के लिए सोचना चाहिए।

इसी के साथ साथ आई.आई.टी. कानपुर के डिपार्टमेंट आफ कम्प्यूटर साइंस की प्रोफेसर डा० प्रियंका बागड़े द्वारा आर्टिफिशियल इंटलीजेंस की मदद से चिकित्सा जगत में नई क्रांति लाये जाने के बारे में विस्तृत वर्णन किया, किया गया। उन्होंने समझाया कि वैज्ञानिक तरीके से कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा रोगी की देखभाल और दूरस्थ रोगी की देखभाल में सहायता की जा सकती है। इसके साथ उन्होंने शोध विद्यार्थियों के साथ आर्टिफिशियल इंटलीजेंस की जानकारी साझा करते हुए अपने अनुभव प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर लोहिया संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद द्वारा लोहिया संस्थान में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज नैम्स (National Academy of Medical Sciences) NAMS सेल की स्थापना की घोषणा की गई। नैम्स उन संस्थानों में से एक है जो चिकित्सा और सामाजिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों के रूप में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है और उसका उपयोग करता है। प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद संयोजक NAMS स्टेट चैपटर उ०प्र० द्वारा NAMS CELL की स्थापना एवं उसके क्रियाकलाप जैसे कि NAMS में रजिस्ट्रेशन, फैलोशिप में पंजीकरण इत्यादि विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद द्वारा अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक शोध दिवस के लिए वधाई दी गयी। उन्होनें उन संकाय सदस्यों एवं छात्रों को शोध दिवस में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी साथ ही अन्य संकाय सदस्यों एवं छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वह इस प्रकार आयोजित रिसर्च शोकेस प्रतिस्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करें क्योंकि अनुसंधान चिकित्सा शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है। इस प्रकार लोहिया संस्थान के शोध कार्यों में वृद्धि होती जायेगी। उन्होनें संस्थान में Incubation centre की स्थापना के बारे में भी बताया। इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रोफेसर प्रद्युम्न सिंह द्वारा संस्थान की रिसर्च उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन सब डीन प्रोफेसर रितु करोली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया।

वार्षिक स्थापना दिवस का आयोजन डीन प्रोफेसर प्रद्युम्न सिंह, सब डीन प्रोफेसर रितु करोली एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। आयोजित रिसर्च शोकेस के विजेताओं को 30 नवम्बर को स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।