every day – Sehat Times | सेहत टाइम्स

80 प्रतिशत लोग रोज दो के बजाय एक बार करते हैं ब्रश, ज्यादातर लोगों के करने का तरीका भी गलत
-राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस पर केजीएमयू के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने आयोजित किये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस का उद्देश्य लोगों में मुख की सफाई और दांतों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हर साल 7 नवंबर को मनाया जाता है ताकि सभी को दांतों की सफाई के सही तरीके और मुख स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी जा सके। शोधों के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 3.5 अरब लोग किसी न किसी प्रकार की मुंह की बीमारियों से प्रभावित हैं। भारत में भी मुंह की बीमारियाँ बड़ी समस्या हैं, जहां लगभग 80% लोग दांतों की सफाई के लिए केवल एक बार ब्रश करते हैं, और कई लोग अभी भी सही तरीके से ब्रश नहीं करते हैं। ज्ञात हो रोजाना दो बार एक बार सुबह और एक बार रात को सोते समय ब्रश करना चाहिये।

यह जानकारी देते हुए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य मुंह की सफाई और स्वस्थ आदतों के महत्व को लोगों तक पहुंचाना था। विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. सुमित कुमार पाल, डॉ. निशिता कंकाने एवं सभी रेजिडेंट्स की देखरेख में ये कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

दिन की शुरुआत मेडिकल और डेंटल ओपीडी में मुख स्वास्थ्य पर चर्चा और दांत साफ करने का प्रदर्शन से हुई। इसमें विशेषज्ञों ने मरीजों को मुंह की सफाई और स्वस्थ दांतों की देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि मुलायम ब्रश से ऊपर के दांतों को ऊपर से नीचे की ओर, और नीचे के दांतों को नीचे से ऊपर की ओर दांतों के सामने और पीछे की ओर से किस तरह से साफ करना है। यह गतिविधि न केवल मरीजों को दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करने में सहायक रही, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि वे सही तकनीक अपनाएं जिससे वे दीर्घकालिक रूप से अपने दांतों को स्वस्थ रख सकें।

इसके बाद, इंटर्न्स के बीच मुख स्वास्थ्य पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया, जिससे उनके ज्ञान को परखने और बढ़ाने का अवसर मिला। इस क्विज का उद्देश्य इंटर्न्स को मुख स्वास्थ्य से संबंधित नवीनतम जानकारी से जोड़ना था ताकि वे आगे चलकर अपने मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें।

6 नवंबर को विभाग ने सरोजनी नगर के एक स्कूल में कैंप का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को मुख स्वास्थ्य पर चर्चा और दांत साफ करने का प्रदर्शन के माध्यम से मुंह की स्वच्छता की आदतें सिखाई गईं। उसी दिन, बंथरा सैटेलाइट क्लिनिक में भी ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख स्वास्थ्य पर चर्चा और दांत साफ करने का प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का प्रभाव यह रहा कि बच्चों और ग्रामीण निवासियों में मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने दांत साफ करने के सही तरीकों को समझा। इससे उनमें सही आदतें विकसित होंगी जो उनके पूरे जीवन के लिए लाभदायक होंगी।

इसके अतिरिक्त किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेडियो गूंज पर एक लाइव स्वास्थ्य चर्चा का प्रसारण किया गया, जिसमें मुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दांतों की सफाई, मसूड़ों की देखभाल और स्वस्थ आदतों के बारे में सरल भाषा में बताया। इस प्रसारण का उद्देश्य समाज में मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ आदतों को अपनाएं और दांतों की बीमारियों से बच सकें।

राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस के उपलक्ष्य में किए गए इन कार्यक्रमों ने समाज में मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता से अधिक से अधिक लोगों में मुख स्वास्थ्य के प्रति समझ और रुचि बढ़ेगी, जो भारत में दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।