consider – Sehat Times | सेहत टाइम्स
एसजीपीजीआई में भी आयुष्‍मान योजना के तहत इलाज पर विचार
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जनपद लखनऊ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ,भारत सरकार द्वारा संबोधित पत्रों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने योजना के बारे में बताया और कहा कि जो लोग छूट गए हैं ऐसे लगभग 10 लाख लोगों को उत्तर प्रदेश में जोड़ा जाएगा। और उन पर आने वाला पूरा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि मैंने निर्देश दिए हैं कि जो लोग छूट गए हैं,  2 माह के अंदर उन्हें जोड़ने का कार्य पूरा करें। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक 1190 अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं जिसमें 19 मेडिकल कॉलेज भी सम्मिलित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मंच पर उपस्थित चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन से आग्रह किया कि पीजीआई को भी सूचीबद्ध करा दें । अब तक उत्तर प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 882 लोगों को लाभ मिल चुका है। 50 जनपदों में प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्रों को वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। 25 और जनपदों में यह कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार लगभग 1.18 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्र व्यक्तिगत रूप से आशा,  आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर बांटा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोदी केयर के द्वारा अब छोटे शहरों में भी अस्पताल खुलेंगे क्योंकि अधिकतर लाभार्थी छोटे शहरों से हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम की लॉन्चिंग पहले हो चुकी है और बहुत से लोग इसका लाभ उठा चुके हैं ।उत्तर प्रदेश में इसकी संख्या 14 लाख है ।उन्होंने कहा कि पहली बार  किसी सरकार ने वैलनेस सेंटर के बारे में सोचा है और न केवल बीमारियों का इलाज अपितु बीमारियों से बचाव के बारे में सोचा जा रहा है । इस तरह  हेल्थ केयर के साथ हेल्थ कवर भी दिया जा रहा है ।भारत सरकार की योजना यूनिवर्सल हेल्थ कवर द्वारा भारत के सभी गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग इसको मोदी केयर का नाम दे रहे हैं यह मोदी केयर नहीं मोदी कवच एक अभिनव योजना है प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान भी चलाया है जिसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना की है यह पहली सरकार है जो गरीबों के इलाज के बारे में सोच रही है प्रधानमंत्री ने सबसे पहले स्टेंट की कीमत कम की और नी ट्रांसप्लांट की कीमत में भी 85% की कमी की। इस अवसर पर गृहमंत्री ने 15 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखे गये पत्रों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ  डा नरेंद्र अग्रवाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों तथा पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस के सक्सेना ने किया।
समारोह में गृहमंत्री के अतिरिक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ नाथ सिंह , मंत्री विधि एवं न्याय बृजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, वरिष्ठ विधायक सुरेश  श्रीवास्तव, जयदेवी तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशांत त्रिवेदी, महानिदेशक  परिवार कल्याण डॉक्टर नीना गुप्ता तथा लखनऊ के सभी बड़े अस्पतालों के निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डॉ नरेंद्र अग्रवाल तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे ।