Chauhan – Sehat Times | सेहत टाइम्स

यूपी सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की भी जीवन लीला समाप्त की कोरोना ने
-11 जुलाई को कराया गया था संजय गांधी पीजीआई में भर्ती, बाद में भेजा गया गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना ने उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की जीवन लीला समाप्त कर दी। 72 वर्षीय चेतन चौहान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रविवार की शाम आखिरी सांस ली।  कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था।

चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई  में भर्ती कराया गया था।  किडनी में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन हो गया।
चेतन चौहान के निधन पर क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख जताया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के समाचार से बहुत दुख हुआ। वे बेहतरीन क्रिकेटर, जमीन से जुड़े राजनेता और उत्कृष्ट सांसद थे। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  ट्विटर पर लिखा कि चेतन चौहान ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।
गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के होमगार्ड एवं पीआरडी मंत्री तथा भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है ।अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरा दुःख एवं सहानुभूति व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे सहयोगी के निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।