celebrations – Sehat Times | सेहत टाइम्स

होली मिलन के जश्न के बीच शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया कायस्थ समाज ने
-कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त होली उत्सव

-लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से कायस्थ प्रत्याशी न बनाये जाने का दर्द छलका

सेहत टाइम्स

लखनऊ। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प,, गीतों, हास्य कविता, फूलों की होली के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 महानुभावों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। लखनऊ की जीवनदायनी मां गोमती की आरती भगवान श्री चित्रगुप्त घाट में की गई।

कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने आयोजित किये गये कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति भगवान श्री चित्रगुप्त होली उत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। यह पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम होता है। श्री गणेश वन्दना, भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन, माता के गीतों के उपरान्त राधाकृष्ण की झांकी के बाद सभी ने एक दूसरे पर फूल बरसाते हुए फूलों की होली खेली। उपस्थित सभी लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 महानुभावों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया, जिसमें गोरखपुर चित्रगुप्त मन्दिर के प्रबन्धक सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विभूति राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, अयोध्या भाजपा के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं चित्रगुप्त सभा इन्दिरानगर के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रख्यात चिकित्सक डॉ0 धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 नवनीत श्रीवास्तव, प्रख्यात अधिवक्ता अनिल अस्थाना, प्रख्यात चिकित्सक डॉ0 प्रवीण कुमार दास, वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश निगम, प्रख्यात न्यूज़ एंकर आलोक राजा शामिल हैं। कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण निगम एडवोकेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ सदैव राष्ट्रवादी रहा है। राष्ट्रहित में मतदान करता है, पर उपेक्षा का शिकार बनता है। राजनीतिक दलों द्वारा षडयंत्र के तहत कायस्थ नेताओं को राजनीति से समाप्त किया जा रहा है। कायस्थों की तादाद ज्यादा होने के बावजूद उनकी राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है, जिस पर हम सभी को चिन्तन करने की आवश्यकता है।

प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना की कविताओं ने कायस्थ समाज की उपेक्षा को भी चित्रित किया। कायस्थ फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में कायस्थ समाज उपेक्षित है, नगर निगम चुनाव में भी हमारे 2 सिटिंग पार्षदों के टिकट भाजपा ने काटे, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कायस्थों के बारे में दिए गए विधायक पल्लवी पटेल के बयान की भी निन्दा की। महामंत्री मनोज डिंगर ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में उ0प्र0 में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा कायस्थ को प्रत्याशी न बनाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने लखनऊ का उदाहरण देते हुए कहा कि लखनऊ शहर में कायस्थों की तादाद अत्यधिक है, जोकि जिधर मुड़ जाए, जीत उधर ही होगी। वर्तमान में एक मात्र पार्षद है। देश के रक्षामंत्री को इस विषय पर विचार करने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने सभी को होली की बधाई दी, उन्होंने लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव जातीय बन्धन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथियों का स्वागत, कायस्थ फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डिंगर, महिला प्रमुख रंजना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी, विनोद श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सन्दीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव एडवोकेट, नितिन श्रीवास्तव, एसके दलेला आदि ने भी किया।