campaign – Sehat Times | सेहत टाइम्स

कैडवरिक अंगदान अभियान को औपचारिक नीति बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान
-PGIMER, चंडीगढ़ में “समर्थन 2026 – अंगदान : जीवन के पार जीने का वादा” शीर्षक पर आधारित सीएमई सह कार्यशाला आयोजित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर अंग उपलब्ध हो सकें और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें, इसके लिए कैडेवरिक अंगदान पर एक प्रभावी नीति बनाये जाने की जरूरत है, किसी भी औपचारिक नीति की स्थापना की शुरुआत अभियान से होती है, जो कि बाद में दूसरे व्यक्तियों और स्वयंसेवी संगठनों की सतत एडवोकेसी के माध्यम से मजबूत होकर सक्रिय भागीदारी से एक औपचारिक नीति बन जाती है।

यह बात SOTTO उत्तर प्रदेश की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने ROTTO (नॉर्थ), PGIMER, चंडीगढ़ में अस्पताल प्रशासन विभाग, PGIMER के सहयोग से आयोजित “समर्थन 2026 – अंगदान: जीवन के पार जीने का वादा” शीर्षक पर आधारित सीएमई सह कार्यशाला (CME cum workshop) में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए दी। इस वर्कशॉप का आयोजन शनिवार 14 मार्च को किया गया। आयोजन का उद्देश्य अंगदान, नीति‑निर्माण, जनजागरूकता तथा प्रत्यारोपण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाना था। कार्यशाला में उत्तर भारत के विभिन्न SOTTO जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा तथा जम्मू‑कश्मीर ने इस कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

डॉ. हर्षवर्धन ने औपचारिक नीति के संबंध में उदाहरण दिया कि भारत ने कैसे HIV/AIDS के खिलाफ लड़ाई, पल्स पोलियो अभियान तथा कोविड‑19 से जंग में जन‑एडवोकेसी और प्रभावी नीतिगत हस्तक्षेपों के जरिए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में उन्होंने यह संदेश दिया कि अंगदान जन जागरूकता अभियान को भी इसी स्तर की राष्ट्रीय मुहिम के रूप में आगे बढ़ाना होगा, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर अंग उपलब्ध हो सकें और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

डॉ. हर्षवर्धन ने अपने दूसरे व्याख्यान में बताया कि SGPGIMS, लखनऊ में लगभग 20 वर्ष बाद फरवरी 2026 में पहला सफल कैडेवरिक अंगदान संभव हो सका, जो वर्ष 2020 में SOTTO उत्तर प्रदेश की स्थापना के बाद से किए जा रहे निरंतर प्रयासों, अनिवार्य ब्रेन‑स्टेम‑डेथ घोषणा तथा लगभग 38 ऐसे मामलों की काउंसलिंग के परिणामस्वरूप संभव हुआ। समारोह में SOTTO उत्तर प्रदेश की ओर से डॉ. राजेश हर्षवर्धन, डॉ. क्रिस अग्रवाल तथा भोलेश्वर पाठक, MSSO कोऑर्डिनेटर ने समर्थन 2026 में सहभागिता की। SOTTO उत्तर प्रदेश की टीम ने राज्य में अंगदान एवं प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए किए गए नवाचारों और पहलों की विस्तृत जानकारी भी प्रस्थापित की। इन प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए समर्थन 2026 के दौरान डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विपिन कौशल, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, PGIMER तथा नोडल ऑफिसर ROTTO (नॉर्थ) डॉ. अमरजीत कौर, सीनियर रीजनल डायरेक्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, चंडीगढ़ डॉ. अनिल कुमार, डायरेक्टर, NOTTO तथा डॉ. विवेक लाल, डायरेक्टर, PGIMER, चंडीगढ़ द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में अंगदाताओं के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके निस्वार्थ निर्णय ने अनेक रोगियों को नया जीवन प्रदान किया है।

‘समर्थन 2026’ के दौरान यह रेखांकित किया गया कि राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति के बावजूद क्षेत्रों के बीच असमानताएँ, अवसंरचनात्मक चुनौतियाँ और जागरूकता की कमी अब भी मौजूद हैं। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का लक्ष्य डिजिटल एडवोकेसी, जनविश्वास निर्माण, नीति‑समर्थन और संस्थागत सहयोग के माध्यम से मृतक अंगदान को गति देना और उसे टिकाऊ रूप से आगे बढ़ाना था।