available – Sehat Times | सेहत टाइम्स

छह माह में एमडीआर टीबी ठीक करने वाली दवा अगले महीने से होगी उपलब्ध
-टीबी की जंग में एन्टी माइक्रोबियल रेजिस्टेन्स के विषय पर केजीएमयू के कलाम सेंटर में आयोजित हुआ एक वैज्ञानिक कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। अगले महीने से एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस) टीबी को 6 महीने में ठीक करने की दवाएं देश में उपलब्ध होगी। यह जानकारी डीडीजी टीबी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार डा0 उर्वशी सिंह ने 15 अक्टूबर को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के कलाम सेंटर में टीबी की जंग में एन्टी माइक्रोबियल रेजिस्टेन्स के विषय पर आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होते हुए मुख्य अतिथि के रूप में दिये अपने सम्बोधन दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग जो कि ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित एक अंर्तराष्ट्रीय केंद्र बन चुका है, ने किया। केजीएमयू की कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों को एमडीआर टीबी की नई दवाओं के उपयोग के लिए केजीएमयू प्रशिक्षण देगा।

इस आयोजन को यूएसएड (USAID) तथा इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट टीबी एंड लंग डिजीसेज (द यूनियन) के सहयोग से किया गया। इस वैज्ञानिक आयोजन को हाईब्रिड मोड पर संपन्न किया गया। इसमें लगभग 200 चिकित्सक कलाम सेन्टर से तथा 150 चिकित्सक ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागी रहे। इस हाईब्रिड कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण इको इन्डिया नामक संस्था द्वारा पूरे देश में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष तथा नेशनल टास्क फोर्स, राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के सदस्य डॉ0 सूर्यकान्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के उन्मूलन में आ रही सबसे बड़ी चुनौती ड्रग रेजिस्टेंस टीबी (एमडीआर एवं एक्सडीआर) के बारे में टीबी के क्षेत्र में कार्यरत सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इसके कारण और निवारण के बारे में ज्ञानवर्धन कराना था।

डॉ0 सूर्यकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एमडीआर एवं एक्सडीआर टीबी की चुनौती से निपटने के लिए रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, केजीएमयू को द यूनियन, डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) तथा भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2022 को टीबी के उपचार के लिए उत्कृष्ट केंद्र (सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में चयनित किया था। तब से लेकर पूरे प्रदेश में केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को टीबी की चिकित्सा का हब तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, अलीगढ़, सैफई (इटावा), झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अंबेडकर नगर तथा गोरखपुर को स्पोक के रूप में विकसित किया गया है तथा भविष्य में उत्तर प्रदेश के 44 अन्य जिलों को टीबी के उपचार हेतु उत्कृष्ट केंद्र के स्पोक्स के रूप में बनाने की योजना है, जिससे उत्तर प्रदेश को शीघ्र ही टीबी मुक्त किया जा सके। डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि एमडीआर तथा एक्सडीआर टीबी के लगभग आधे रोगियों को कुपोषण होता है तथा टीबी के उन्मूलन में कुपोषण एक बड़ी बाधा है। इसीलिए भारत सरकार ने टीबी के रोगियों का पोषण भत्ता 1 नवम्बर 2024 से दो गुना कर 1000 रूपये प्रतिमाह करने का फैसला लिया है। डा0 शैलेन्द्र भट्नागर (स्टेट टीबी ऑफिसर, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए 911 सीबीनॉट मशीन, 14 टीबी कल्चर लैब तथा 24 नोडल ड्रग रेजिस्टेन्ट केंद्र की स्थापना की जा चुकी है।