होली का रंग – Sehat Times | सेहत टाइम्स

खेलने और खाने में केमिकल वाले रंग कहीं बेमजा न कर दें आपकी होली
-होली खेलें, मगर सेहत का भी रखें खयाल

-लेख डॉ अनुरुद्ध वर्मा की कलम से

रंगों के त्योहार होली में हर तरफ उल्लास का वातावरण है। बाजारें रंगों, गुलाल एवं खाने-पीने की चीजों से सज गया है। होली में खूब रंग खेले, खूब गुलाल उड़ाएँ परन्तु बाजार में सजे केमिकल वाले रंगों एवं रंगीन खाने-पीने की चीजों से बचें क्योकि यह रंग आपकी होली को बेरंग कर सकते हैं। इसीलिए कुछ सावधानियाँ अपनाकर होली मनाएं जिससे होली का रंग बेरंग ना हो और होली की खुशियाँ बरकरार रहे।

होली में हर व्यक्ति एक-दूसरे  को रंग लगाकर अपनी आत्मीयता  का इजहार करता है परन्तु उसे यह नहीं मालूम कि जो रंग वह लगा रहा है वह रासायनिक रंग है जिससे त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है, श्वास एवं एलर्जी की बीमारी हो सकती है। बाजार में बिकने वाले हरे रंग में तांबा, काले रंग में नाइट्रेट ऑक्साइड, परपिल रंग क्रोमाइड, सिल्वर कलर में एल्युमिनियम ब्रोमाइड, लाल रंग मरकरी सल्फेट रसायनों से बनता है। यह सभी रसायनिक रंग त्वचा पर जलन खुजली, दाने, एलर्जी, श्वास की तकलीफ उत्पन्न कर सकते हैं जो आपकी होली को बदरंग कर सकते हैं इसलिए रंग खेलने में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग ही करना चाहिए। होली में खेले जाने वाले रंग यदि आँख में पड़ जाये तो आंख में जलन, खुजली, लाली, दर्द आदि हो सकता है, इसलिये किसी भी स्थिति में आखं में रंग नहीं पड़ना चाहिए।

डॉ अनुरुद्ध वर्मा

होली में गुलाल भी खूब उड़ाया जाता है। बाजार में मिल रहे गुलाल में अवरक का इस्तेमाल होता है। इसमें बालू तथा अन्य रसायन पड़े रहते है। इससे दमा का प्रकोप हो सकता है। इससे त्वचा में जलन, खुजली की समस्या हो सकती है। त्वचा खुरदरी हो सकती है इसलिए हर्बल गुलाल का प्रयोग करना चाहिए रंग के स्थान पर पेंट, तारकोल, कीचड़ आदि का प्रयोग बिल्कुल न करें इससे त्वचा बदरंग हो सकती है। रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल अवश्य लगा लें। रंग खेलते समय इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए-

रंग छुड़ाने के लिए उबटन का प्रयोग करना चाहिए रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन न रगड़ें।

यदि त्वचा खुजली के साथ पानी निकले तो साफ पानी से धुलें।

यदि आंख मं रंग पड़ जाये तो रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से धोएं।

रंग खेलते समय शरीर पर टोपी जरूर लगाए। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

गीले आस्तीन के कपड़े ज्यादा देर ना पहनें।

होली के पर्व पर बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों सें सज गया है। मिठाइयों, अन्य खाने की चीजों जैसे खोया, दूध पनीर में मिलावट का खतरा हो सकता है, इनमें रासायनिक तत्वों पेंट, यूरिया, डिटरजेंट, मिलावटी तेल, मिला हो सकता है, जिससे पीलिया, पेट में जलन, संक्रमण, दस्त, उल्टी, गैस, दर्द आदि की गंभीर समस्याएं हो सकती है इसलिए खाने-पीने की चीजें जांच-परखकर ही खरीदें। खाने-पीनों की चीजों जैसे मिठाई, चिप्स, पापड़ आदि में रासायनिक रंग निर्धारित मापदण्ड से ज्यादा पड़े रहते है जो आपके पेट को खराब कर सकते हैं इसलिये बाजार के बजाय घर की बनी चीजों का प्रयोग करें। ड्राई फ्रूट का ज्यादा इस्तेमाल करें क्योंकि यह सुरक्षित होते है तथा स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं उत्पन्न करते हैं।

होली में शराब का नशा बहुत आम है। लोग भांग पीकर भी होली मनाते हैं। इस उल्लास पूर्ण होली के पर्व को नशे का सेवन बेमजा कर सकता है। आइए इस उल्लासपूर्ण रंगों के पर्व होली को सुरक्षित तरीके से मनाकर अपनी खुशियों में चार चांद लगाएं।