सुरक्षा Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के बारे में दी जानकारी
-केजीएमयू में “महिला सुरक्षा एवं अधिकार” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के Faculty of Allied and Healthcare Sciences द्वारा महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलाम सेंटर में “Women Safety and Rights” विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. के.के. सिंह, Dean, Faculty of Allied and Healthcare Sciences के संबोधन से हुई। उन्होंने महिला विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा, अधिकारों एवं आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता एवं संसाधनों का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सही जानकारी किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पुलिस एवं प्रशासन से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया

इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता अपर्णा कुमार, Joint Commissioner of Police (Crime & Headquarters) ने महिला विद्यार्थियों को “Women Safety and Rights” विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदम तथा पुलिस एवं प्रशासन से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आपातकालीन एवं हेल्पलाइन संपर्क नंबरों की दी जानकारी

अपर्णा कुमार ने महिला विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन संपर्क नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका उपयोग आवश्यकता अथवा आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन नंबरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना भय या संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, कानूनी अधिकार एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. सोनिया नित्यानंद, कुलपति, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ ने अपने संबोधन में इस विशेष व्याख्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम विशेष रूप से महिला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी रहा, क्योंकि इससे उन्हें अपनी सुरक्षा, अधिकारों, सावधानियों तथा आवश्यकता के समय उपलब्ध सहायता के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने महिला विद्यार्थियों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर प्रो. रश्मि कुशवाहा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, प्रो. जी.के. सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज, प्रो. अमिता पाण्डेय, डीन फैकल्टी ऑफ नर्सिंग, डॉ. सौम्या सिंह, वाइस डीन, डॉ. निशी सिंह, असिस्टेंट डीन तथा डॉ. दीपक भागचंदानी, असिस्टेंट डीन सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के बारे में दी जानकारी appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.