सम्मान समारोह Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

हमनें मिलकर सीखा, मिलकर चुनौतियों का सामना किया और मिलकर सफलता हासिल की
-केजीएमयू की कुलपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने किया प्रो सोनिया नित्यानंद का सम्मान

सेहत टाइम्स

लखनऊ। केजीएमयू में कुछ गैप्स हैं, इन्हें भरने के लिए रणनीति की आवश्यकता है, लेकिन उस रणनीति को लागू कराना आप टीचर्स की जिम्मेदारी है। पिछले तीन साल के कार्यकाल में हमने साथ-साथ सीखा, साथ-साथ चुनौतियों का सामना किया और हम सबने मिलकर सफलता हासिल की है।

यह बात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की कुलपति पद्मश्री प्रो सोनिया नित्यानंद ने 21 अगस्त को कलाम सेंटर में अपने सम्मान समारोह के दौरान कही। समारोह का आयोजन केजीएमयू शिक्षक संघ द्वारा  कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने तथा उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलने के उपलक्ष्य में उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे और 419 क्षमता वाला सभागार खचाखच भरा रहा।

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एवं ग्रेडिंग पर नजर

प्रो सोनिया नित्यानंद ने अपने संबोधन में शिक्षक संघ एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नये कार्यकाल में उनका लक्ष्य केजीएमयू को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में और बेहतर स्थान दिलाना, शोध कार्यों को सुदृढ़ करना तथा केजीएमयू को Institute of National Importance (INI) का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करना है। तीन साल पहले न तो मैं सबको जानती थी और न ही सब मुझे जानते थे, इसलिए मेरा भाषण औपचारिक था, लेकिन आज मैं प्रत्येक व्यक्ति को जान गयी हूं और लोग भी मुझे जान गये हैं, इ​सलिए मेरा भाषण औपचारिकता से हटकर होगा। उन्होंने कहा कि केजीएमयू में कुछ गैप्स हैं, इन गैप्स को पहचानने और उसे भरने की रणनीति बनानी होगी लेकिन इस रणनीति को लागू करने की जिम्मेदारी आप टीचर्स पर है। पहला गैप जो मैंने कुछ ही दिन में देखा था, वह था वित्तीय अस्थिरता।

सीएसआर फंड जुटाने में सहयोग करें शिक्षक

उन्होंने कहा कि आप सब लोग उच्च श्रेणी के कार्य तो करना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए बुनियादी ढांचा नहीं था। तीन साल पहले जब मैंने ज्वॉइन किया था त​ब जो शासन से मिलने वाला बजट लगभग 1100 करोड़ था, जो बढ़कर पहले 1700 करोड़ और इस साल 2000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने सीएसआर फंड के लिए कोशिश करने का टीचर्स से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में सीएसआर फंड के रूप में 70 करोड़ रुपये आये, इस साल 20 करोड़ अभी हो चुका है, इसे और बढ़ाने की जरूरत है। इस फंड का फायदा यह हुआ कि बहुत से प्रोजेक्ट हम लागू कर सके, जैसे कि कम कीमत पर रोबोटिक सर्जरी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी रोबोटिक सर्जरी का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपलोगों से एक बात यह कहना चाहती हूं कि ​जिन शिक्षकों के प्रमोशन के पत्र में कुछ अनियमितताएं हुईं उसके लिए वीसी ऑफिस जिम्मेदार नहीं है, पत्र दूसरे विभाग से जारी होता है, मेरे संज्ञान में जैसे ही बात आयी, वैसे ही मैंने हस्तक्षेप करते हुए जारी पत्र वापस कराये। उन्होंने साफ किया कि प्रमोशन कंडीशनल नहीं होते हैं।

टीचर्स ने सहयोग दिया है और देते रहेंगे

इससे पूर्व कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ केके सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि केजीएमयू शिक्षक संघ अन्य संस्थानों के शिक्षक संघों से अलग है। संघ का उद्देश्य केवल शिक्षकों की मांगों को पूरा कराना नहीं, बल्कि केजीएमयू की प्रतिष्ठा को और मजबूत करना तथा विश्वविद्यालय में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षक संघ ने सदैव विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम के रूप में केजीएमयू को A++ ग्रेड सहित अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

डॉ केके सिंह ने शिक्षक संघ की ओर से प्रो सोनिया नित्यानंद को उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता एवं दूसरे कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक संघ भविष्य में भी विश्वविद्यालय के हित में कुलपति के साथ हर परिस्थिति में पूर्ण सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने प्रो सोनिया नित्यानंद के सम्मान में अपने उद्बार व्यक्त किये।

शिक्षक संघ के सचिव Prof. Santosh Kumar ने अपने संबोधन में पिछले तीन वर्षों के दौरान केजीएमयू द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा Prof. Sonia Nityanand को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ भास्कर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी शिक्षकों के साथ-साथ विशेष रूप से उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The post हमनें मिलकर सीखा, मिलकर चुनौतियों का सामना किया और मिलकर सफलता हासिल की appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.