संघर्ष – Sehat Times | सेहत टाइम्स

कर्मचारियों-सरकार के बीच टकराव की नौबत !
-सहमति के बावजूद लम्बे समय से मांगों की अनदेखी के चलते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का निर्णायक आंदोलन का ऐलान

-कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने कहा 24 जून को भूख हड़ताल-सत्याग्रह से होगी आंदोलन की शुरुआत

सेहत टाइम्स

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 ने ऐलान किया है कि कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 के द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार आगामी 24 जून को भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन में अपनी भागीदारी निभायेगा। इस आशय का पत्र परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव कार्मिक को भेजकर परिषद के निर्णय के बारे में अवगत कराया है।

अतुल मिश्रा ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने का अनुरोध शासन से लगातार किया जा रहा है। परिषद का रवैया सदैव ही शासन के प्रति सहयोगात्मक रहा है और हमेशा यही प्रयास रहता है कि समस्याओं का हल वार्ता के माध्यम से ही किया जा सके। परन्तु कई वर्ष व्यतीत हो जाने के उपरान्त एवं परिषद के बार-बार प्रयास के बाद भी अभी तक आपके तथा मुख्यमंत्री के स्तर पर परिषद के साथ एक भी औपचारिक बैठक/वार्ता नहीं होने के कारण संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो गई है और समस्याएं यथावत बनी हुई हैं, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में अत्यन्त रोष तथा असंतोष व्याप्त है।

पत्र में अतुल मिश्रा ने कहा है कि मुख्य सचिव के अनेकों निर्देशों के उपरान्त भी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिवों/विभागाध्यक्षों के स्तर पर संगठनों के साथ कोई बैठक नहीं हो रही है,जिससे विभागीय समस्याओं का समाधान भी नही हो रहा है। यह भी कहा गया है कि आपकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मांग पर बनी सहमति पर आप द्वारा समयबद्धता से निस्तारित कर शासनादेश निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि किसी एक पर भी आपेक्षित कार्यवाही संभव नहीं हो पायी।

कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश रावत ने बताया कि 22 मई 2025 को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 की बैठक संपन्न हुयी थी जिसमें प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर 24 जून 2025 को प्रातः 11 बजे समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी द्वारा भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह के माध्यम से सरकार एव शासन को लम्बित मांगों के समाधान हेतु ध्यानाकर्षण आन्दोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है। आन्दोलन स्थल से ही अगले निर्णायक आन्दोलन की घोषणा किये जाने का निर्णय भी लिया गया है।

अतुल मिश्रा ने कहा कि चूंकि परिषद कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 का घटक परिसंघ है, इसलिए परिषद उपरोक्त कार्यक्रम को पूर्णरूपेण समर्थन करते हुए सफल बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभायेगा।

उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास रहा है कि सरकार का ध्यान कर्मचारियों की ओर आकर्षित कर इनका निराकरण कराया जायें, हमारी मंशा कभी भी ऐसी कोई विषम परिस्थिति उत्पन्न करने की नही होती है, जिससे कर्मचारियों को सड़क पर उतारना पड़े परन्तु सरकार की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता कर्मचारियों को इस प्रकार के आन्दोलन करने पर विवश करती है।

नेताद्वय ने अनुरोध किया है कि मांगपत्र पर 24 जून 2025 के पूर्व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0 के पदाधिकारियों के साथ वार्ता आहूत कर समस्याओं का निराकरण करवायें जिससे कि सरकार, शासन व कर्मचारियों के बीच टकराव को रोका जा सके।