मुंशी पुलिया-खुर्रमनगर फ्लाईओवर Archives - Sehat Times | सेहत टाइम्स

निर्माणाधीन मुंशी पुलिया -खुर्रमनगर फ्लाईओवर जनवरी 2024 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
-लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड पर कास्टिंग यार्ड का भी निरीक्षण

सेहत टाइम्स

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहां लखनऊ में राष्ट्रीय मार्ग मुंशीपुलिया चौराहे एवं खुर्रमनगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड पर कास्टिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया और फ्लाईओवर को आगामी जनवरी माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यातायात सुगमता के लिए समानान्तर रूप से सर्विस रोड का निर्माण कराया जाये तथा समस्त कार्य पूर्ण गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता से पूर्ण किया जाये।

लोक निर्माण मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों, ई0पी0सी0 कॉन्ट्रैक्टर तथा कंसलटेंट के साथ कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उनके द्वारा सर्विस रोड का निर्माण कार्य समानान्तर रूप से किये जाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि यातायात को कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय मार्ग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि मुंशीपुलिया फ्लाईओवर को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 6 सितम्बर, 2024 है, परन्तु विभाग द्वारा इस कार्य को जनवरी 2024 में ही समय से पूर्व पूर्ण किये जाने की लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार खुर्रमनगर फ्लाईओवर को निर्धारित तिथि जनवरी 2024 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है।

श्री प्रसाद ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 120.00 करोड़ रुपये का आगणन भारत सरकार को प्रेषित किया जा चुका है तथा इसकी स्वीकृति शीघ्र की प्राप्त होने की संभावना है। इस फ्लाईओवर की लम्बाई 890 मी0 तथा चौड़ाई 22.50 मीटर प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी तथा पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये सीतापुर की ओर जाने वाले वाहनों को सुगत यातायात उपलब्ध हो सकेगा।

मुंशी पुलिया चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 135.56 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस फ्लाईओवर में 1400 मीटर लम्बाई का एलीवेटेड वायाडक्ट एवं 460 मीटर लम्बाई में दोनो ओर अप्रोच रोड एवं स्थानीय यातायात की सुविधा के लिए 3720 मीटर सर्विस रोड का प्राविधान रखा गया है। वर्तमान में गर्डर की कास्टिंग तेजी से कराई जा रही है जिसके लिये पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड में कास्टिंग यार्ड स्थापित किया गया है। फाउंडेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा पियर कास्टिंग व गर्डर लांचिंग का कार्य कराया जा रहा है।

खुर्रमनगर चौराहे पर यातायात की सुविधा के लिए 1336 मीटर लम्बाई का एलीवेटेड फ्लाईओवर एवं 375 मीटर लम्बाई में दोनो ओर अप्रोच रोड, स्थानीय यातायात हेतु 3422 मीटर सर्विस रोड के प्राविधान सहित 200.66 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना में कुल 69 स्पान का कार्य किया जाना है, जिसमें से वर्तमान कुकरैल नाले पर 76 मीटर स्पान तथा 50 मीटर लम्बाई के 4 स्पान का भी कार्य सम्मिलित है। कुल 69 स्पान में से अभी तक 34 स्पान पर डेक स्लैब स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेक्टर-25 एवं बंधा रोड जंक्शन पर 50 मी0 स्टील गर्डर की लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा खुर्रमनगर चौराहा तथा कल्याणपुर क्रासिंग पर नवम्बर 2023 तक गर्डर लांन्चिंग किया जाना लक्षित है।

The post निर्माणाधीन मुंशी पुलिया -खुर्रमनगर फ्लाईओवर जनवरी 2024 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश appeared first on Sehat Times | सेहत टाइम्स.