माता अहिल्याबाई होल्कर – Sehat Times | सेहत टाइम्स

मानवीय संवेदनाओं को समर्पित था माता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन : डॉ लीना मिश्र
-बालिका विद्यालय में मनायी गयी माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

सेहत टाइम्स

लखनऊ। बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर लखनऊ में माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती मनाई गई। इस समारोह में त्रिशताब्दी वर्ष के आयोजन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। डॉ लीना मिश्र के द्वारा विषय प्रवर्तन के अंतर्गत बताया गया कि माता अहिल्याबाई होल्कर महान शासक तथा समाज सुधारक थीं। माता अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल को सुशासन, न्याय, पारदर्शिता और प्रजा के लिए हितकारी नीतियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों, कुओं, जलाशयों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण उनके संरक्षण में हुआ।

डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में इंदौर को एक आदर्श राज्य बना दिया था। उन्होंने सड़कें, पानी के साधनों और व्यापारिक मार्गों को भी विकसित किया। उनकी महानता उनके धर्म, दान, न्यायप्रिय और कुशल शासन में परिलक्षित होती है। वह महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के खिलाफ खड़ी हुईं और समाज में उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया। वह अपनी प्रजा की समस्याओं को बड़ी ही संवेदनशीलता से सुनती थीं और बड़ी ही कुशलता और बुद्धिमत्ता से तत्काल उनका समाधान करने का प्रयास करती थीं। उनकी प्रजा उनको लोकमाता कहकर पुकारती थी। तत्कालीन परिस्थितियों में अपने उच्च विचारों, आदर्श नैतिक आचरण के चलते माता अहिल्याबाई होल्कर का नाम बहुत ही सम्मान से लिया जाता है और उनके उत्कृष्ट गुणों के परिणामस्वरुप इतिहास में उनका विशिष्ट स्थान है। उनकी 300वीं जन्मजयंती के अवसर पर माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बालिका विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन माधवी सिंह, रागिनी यादव और रितु सिंह के निर्देशन में हुआ। माता अहिल्याबाई के चित्रों को छात्राओं ने खूबसूरत तरीके से रचा। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की मुस्कान कनौजिया प्रथम, शाजिया द्वितीय और कक्षा 9 की सुमन कनौजिया तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की शताक्षी प्रथम, झलक द्वितीय और कक्षा 7 की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। उनके विचारों को भाषण रूप में भी प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की अंजलि पटेल प्रथम, कक्षा 9 की आफिया द्वितीय और सुमन कनौजिया तृतीय स्थान पर रही और जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की इल्मा प्रथम, कक्षा 6 की वैष्णवी द्वितीय और कक्षा 7 की शिवानी तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 11 की मुस्कान कनौजिया प्रथम, कक्षा 9 की कोमल राठौर द्वितीय, कक्षा 8 की झलक तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता के अंतर्गत माता अहिल्याबाई के प्रेरक विचारों को छात्राओं ने प्रस्तुत किया जिसमें कक्षा 11 की मुस्कान कनौजिया प्रथम, कक्षा 9 की शुभी द्वितीय और कक्षा 7 की जोया रजी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजयी और प्रतिभागी छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा बधाई दी गई। कार्यक्रम में पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मंजुला यादव, प्रतिभा रानी और रितु सिंह छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए उपस्थित रहीं।