तेज चलना – Sehat Times | सेहत टाइम्स

प्रतिदिन 30 से 40 से मिनट करना चाहिए ब्रिस्क वाक : प्रो सीएम सिंह
-आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग भूल गए हैं शारीरिक क्रियाशीलता का महत्व

-लोहिया संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

सेहत टाइम्स
लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने कहा है कि आजकल की व्यस्त जीवन शैली में लोग शारीरिक क्रियाशीलता के महत्व को भूल बैठे हैं, सभी को चाहिए कि प्रतिदिन 30 से 40 मिनट (ब्रिस्क वाक) किया करें। आपको बता दें ब्रिस्ट वाक का अर्थ होता है तेज चलना, यानि टहलने और दौड़ने के बीच की स्थिति को ब्रिस्ट वाक कहते हैं।

प्रो सीएम सिंह ने यह सलाह आज 10 मई को डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन और डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी। संस्थान के डीन डॉ0 प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि आज कल अधिकतर बीमारियां खराब जीवन शैली के कारण हो रही हैं उन्होंने संतुलित भोजन एवं फिजिकल एक्टिविटी के महत्व पर अपने विचार साझा किये।

कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ0 सुनील दत्त कांडपाल के द्वारा शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सभी को फिजिकल एक्टिविटी को अपनी जीवन शैली में सम्मिलित करने का सुझाव दिया ।
कार्यक्रम में लाइफ स्टाइल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ0 विनीता सिंह के द्वारा हर उम्र के लोगों के लिए पोषक आहार और शारीरिक रूप से ऐक्टिव रहने के विषय पर व्याख्यान दिया गया । उनके द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के लाभों पर विश्व भर में जो मेडिकल रिसर्च हुई है , उसके रिजल्ट्स को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम में बाद बच्चों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते जो समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं इसके दृष्टिगत एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

पैनल डिस्कशन में कार्डियोलॉजी से डॉक्टर आशीष झा, मेडिसिन से डॉ0 विक्रम सिंह, बाल रोग विभाग से डॉ0 शितांशु श्रीवास्तव, के.जी.म.यू लखनऊ से कम्यूनिटी मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ0 मोनिका अग्रवाल, रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता प्रताप, एवं लाइफ स्टाइल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ0 विनीता सिंह ने प्रतिभाग किया। आज कल बच्चों में फोन, टेलीविजन के अत्यधिक इस्तेमाल और साथ ही खेल कूद की अत्यधिक कमी पर इसको उनकी जीवनशैली में सम्मिलित करने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे कि बच्चों को भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। अध्यापकों और माता-पिता दोनों को ही इस विषय पर प्रयास करने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई। बच्चों के भोजन में जंक खाद्य पदार्थों जैसे कि अत्यधिक कोल्ड ड्रिंक, पिज्जा, बर्गर आदि के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। चर्चा की गई कि ऐसे क्या उपाय किए जाए कि स्कूल से पहले, स्कूल में और स्कूल के बाद हर बच्चा स्वस्थ जीवनशैली जी पाए।

कार्यक्रम में रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। पैनल डिस्कशन को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ0 अरविंद कुमार सिंह द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के बाद MBBS के विद्यार्थिओं द्वारा स्वस्थ जीवन शैली की उपयोगिता को आम जन तक पहुँचाने के लिए हॉस्पिटल में मरीजों के मध्य एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग में सीनियर रेसिडेंट डॉ साराह उस्मानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ0 सुमीत दीक्षित द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ अमित कौशिक, डॉ0 विनीता शुक्ला, डॉ0 बीना सचान, डॉ0 पीयूष करीवाला, डॉ0 रश्मि कुमारी, डॉ0 छाया, डॉ0 अक्षयता, डॉ0 अभिमन्यु, डॉ0 शुभम्, डॉ0 एकता, डॉ0 हुदा, डॉ0 जटाशंकर, निमिषा सोनकर, अनीता मिश्रा, अभिषेक पांडेय एवं एमबीबीएस के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।